कोरोना से भी ज्यादा घातक होंगे ये वायरस, इन बीमारियों ने बढ़ाई चिंता, जानें किस बला का नाम है Disease X

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

Disease X को लेकर दुनिया भर में बढ़ी चिंता.
WHO प्रमुख ने अगली महामारी की दी है चेतावनी.

नई दिल्ली. पिछले कुछ साल में दुनिया ने कोरोना का कहर देखा है. कोरोना वायरस के चलते करीब लाखों लोगों की मौत हो गई. हालांकि साल 2019 से शुरू हुई इस महामारी का आतंक अब जाकर कुछ हद तक खत्म हो पाया है और ऐसा इसलिए मुमकिन हो पाया है क्योंकि वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस की वैक्सीन तैयार कर ली. लेकिन इन सबके बीच WHO (World Health Organisation) ने एक और नई महामारी की चेतावनी जारी कर दी है, जिसे कोरोना वायरस से भी खतरनाक बताया है.

Disease X कोरोना से भी होगा ज्यादा घातक?
इस चेतावनी के बाद WHO की वेबसाइट पर ‘प्राथमिकता रोग’ की लिस्ट में नए सिरे से लोगों की रुचि बढ़ गई है. अगली घातक महामारी का जो कारण बन सकते हैं, उनकी एक लिस्ट जारी की गई है, जिनमें इबोला, सार्स और जीका शामिल हैं. लेकिन इस लिस्ट में एक बीमारी ने सबकी चिंता बढ़ा दी है, जिसका नाम ‘डिजीज X’ है. WHO की वेबसाइट के मुताबिक यह टर्म ऐसी किसी गंभीर अंतरराष्ट्रीय महामारी का प्रतिनिधित्व करता है, जिसके बारे में अभी कुछ भी पता नहीं है. यानी इसने अब तक मानव को रोगी नहीं बनाया है.

वायरस, बैक्टीरिया या फंगस कुछ भी हो सकता है Disease X
यह एक नया एजेंट हो सकता है. वायरस, बैक्टीरिया या फंगस. यह कुछ भी हो सकता है. WHO ने इस टर्म का इस्तेमाल साल 2018 में शुरू किया था. फिर एक साल दुनियाभर में कोरोना फैलने लगा. बाल्टिमोर में जॉन्स हॉपकिंस ब्लूमबर्ग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के डिपार्टमेंट ऑफ इंटरनेशनल हेल्थ के शोधकर्ता प्रणब चटर्जी ने द नेशनल पोस्ट को बताया कि यह कहना कोई बड़ी बात नहीं होगी कि डिजीज X बहुत दूर नहीं है.

पहले जानवरों में और फिर इंसानों में फैल सकता है Disease X
उन्होंने बताया कि कंबोडिया में एच5एन1 बर्ड फ्लू के मामलों की हालिया बाढ़ केवल एक मामला है. डिजीज X अपने पूर्ववर्तियों Ebola, HIV/AIDS या कोरोना की तरह संभवतः जानवरों में पैदा हो सकता है और फिर इंसानों में फैल सकता है, जिससे गंभीर बीमारी और मृत्यु दर बढ़ सकती है.

Tags: Coronavirus, WHO

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें