गजब है! बार्बी बनने की सनक में फूंक दिए 82 लाख, पूरे बॉडी की करा डाली सर्जरी, बदलाव के बाद बोली…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्‍ली. कहते हैं शौक बड़ी चीज है! यही शौक जब सनक में बदल जाए तो व्‍यक्ति कुछ भी कर गुजरता है. ऐसा ही कुछ ऑ‍स्‍ट्रेलिया की रहने वाली जैज्मिन फॉरेस्‍ट के साथ भी हुआ. फॉरेस्‍ट को बचपन से ही बॉर्बी डॉल बहुत पसंद थी और थोड़ी बड़ी होने पर उन्‍होंने खुद को ही बॉर्बी डॉल बनाने का जुनून पाल लिया है. इसके लिए चेहरे, गर्दन सहित शरीर के कई अंगों की सर्जरी कराई और आखिरकार खुद को बॉर्बी जैसा दिखाने में सफल भी रही.

ऑस्‍ट्रलिया के क्‍वींसलैंड की रहने वाली 25 वर्षीय फॉरेस्‍ट ने खुद को बदलने के लिए 1 लाख डॉलर यानी करीब 82 लाख रुपये फूंक दिए. इसके लिए कई बार प्‍लास्टिक सर्जरी से गुजरना पड़ा तो कई बार कॉस्‍मेटिक प्रोसीजर का इस्‍तेमाल किया गया. news.com.au की रिपोर्ट के मुताबिक, महज 18 साल की उम्र में फॉरेस्‍ट ने अपनी पहली प्‍लास्टिक सर्जरी कराई थी. लॉस एंजिल्‍स में जाकर उन्‍होंने अपने ब्रेस्‍ट का ऑगुमेंटेशन कराया और रियल लाइफ की बॉर्बी प्रिंसेज बन गईं. पिछले साल भी उन्‍होंने दूसरी बार अपने ब्रेस्‍ट का ऑगुमेंटेश कराया. ऐसा नहीं है कि सिर्फ ब्रेस्‍ट की प्‍लास्टिक सर्जरी कराई गई है, बल्कि फॉरेस्‍ट ने अपना ड्रीम पूरा करने के लिए पूरे बॉडी में एक दर्जन से ज्‍यादा सर्जरी कराई है.

Tags: Beauty treatments, Business news in hindi, Celebrities, Women

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें