VIDEO: लखनऊ की टीम बच्चों वाली गलती करके हारी, एक-दूसरे से टकरा तक गए खिलाड़ी, फैंस बोले- गंभीर…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम लगातार दूसरे सीजन में एलिमिनेटर के मुकाबले में हारकर इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर हो गई. आईपीएल 2023 की बात करें, तो उसे मुंबई इंडियंस ने 81 रनों से हराया. पिछले साल उसे रॉयल चैलेंजर्स से हार मिली थी. मुंबई के खिलाफ लखनऊ की हार में उसके खिलाड़ियों की बच्चों वाली गलती भारी पड़ी. क्रुणाल पंड्या की अगुआई वाली लखनऊ टीम के 3 खिलाड़ी रन आउट हुए. इतना ही नहीं मार्कस स्टोइनिस अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, वे मैदान पर ही टीम के साथी खिलाड़ी दीपक हुडा से टकरा गए और क्रीज तक नहीं पहुंच सके. इसके बाद फैंस हुडा से लेकर मेंटॉर गौतम गंभीर तक को ट्रोल कर रहे हैं. मैच की बात करें, तो मुंबई ने पहले खेलते हुए 182 रन बनाए थे जवाब में लखनऊ की टीम 101 रन बनाकर पवेलियन लौट गई.

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ियों के रन आउट होने का सिलसिला 12वें ओवर से शुरू हुआ. 12वें ओवर की 5वीं गेंद पर मार्कस स्टाेइनिस ने लेग साइड पर शॉट खेलकर 2 रन के लिए भागे. इस दौरान दीपक हुडा और स्टाेइनिस दोनों गेंद को देख रहे थे. दूसरे रन के दौरान वे टकरा गए. इस समय स्टोइनिस सही समय पर क्रीज पर नहीं पहुंच सके. वे शानदार लय में दिख रहे थे. स्टोइनिस ने 27 गेंद पर 40 रन बनाए. 5 चौका और एक छक्का जड़ा.

Tags: Deepak Hooda, IPL, IPL 2023, Lucknow Super Giants

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें