नई दिल्ली. दिल्ली समेत पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो से तीन दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी क्योंकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया है कि इस दौरान बादल गरजने और रुक-रुककर बारिश होने का अनुमान है. वहीं, बिहार और हिमाचल प्रदेश में भी अचानक से मौसम बदल गया और विभाग ने हालात को देखते हुए वहां क्रमशः ‘येलो’ और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
विभाग ने कहा कि बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान घटकर 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. आईएमडी ने क्षेत्र में 30 जून तक अधिकतम तापमान के सामान्य से नीचे रहने का पूर्वानुमान भी जताया है. आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के ऊपर सक्रिय एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण आसमान में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं.
मौसम विभाग मौसम की चेतावनी के लिए चार ‘रंग कोड’ – हरा (किसी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं), पीला (नजर रखें और अपडेट रहें), नारंगी (तैयार रहें) और लाल (कार्रवाई करें) का उपयोग करता है.
आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

UPSC Result 2022: आमिर खान और अनुष्का शर्मा ने भी पास की यूपीएससी की परीक्षा!, देखें रैंक

भारत लौटे पीएम मोदी का पालम एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, बोले- भारत पर दुनिया भरोसा करती है…

UPSC Result 2022: किसी ने झेली आर्थिक तंगी, किसी ने छोटे शहर में तैयारी, कोई हिंदी मीडियम से पढ़ा, किसी ने पहली बार में क्रैक किया एग्जाम

Mission 2024: हिमाचल-कर्नाटक की जीत से उत्साहित कांग्रेस ने UP के लिए बनाया खास प्लान, इन 19 सीटों पर नंबर-1 बनने की रणनीति!

उत्तराखंड की पहली वंदेभारत ट्रेन कल से होगी शुरू, पश्चिमी यूपी के इन जिलों को भी फायदा

ED Raid: संजय सिंह के करीबियों के घर पर ईडी की छापेमारी, ट्वीट कर कहा- मैं रुकने और झुकने वाला नहीं हूं…

मौसम को लेकर आई बड़ी खबर, आज से ‘हीटवेव’ का प्रकोप खत्म, जमकर बरसेंगे बादल, गिरेंगे ओले! इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

UPSC Result 2022 : मुंबई की झोपड़पट्टी में रहने वाले मोहम्मद हुसैन बनेंगे अफसर, पास की UPSC परीक्षा

दिल्ली में सरकारी स्कूल के उप-प्रधानाचार्य पर यौन उत्पीडन का आरोप, दिल्ली महिला आयोग पहुंचा मामला, अब होगी कार्यवाही

PHOTOS: दिल्ली का मौसम हुआ सुहाना, ठंडी हवा चलने से गर्मी से मिली राहत, छाए हैं बादल, देखें नजारा

केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ विपक्ष को एकजुट कर रही AAP, ममता के बाद उद्धव ठाकरे से मिले केजरीवाल-मान
मौसम विभाग ने बिहार में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया
बिहार के कई हिस्सों में अगले एक से दो दिनों में गरज और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पटना केंद्र द्वारा जारी एक बयान के अनुसार 26 मई तक अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.
मौसम विभाग के इस पूर्वानुमान से चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है क्योंकि आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की कमी आने की संभावना है. मौसम में इस बदलाव के लिए मुख्य रूप से समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक चक्रवाती परिसंचरण को जिम्मेदार ठहराया गया है. बिहार के कई जिले इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में हैं.
हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हुई और मौसम विभाग ने 24 मई को राज्य के 10 जिलों में छिटपुट जगहों पर गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताते हुए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने शिमला और इसके आसपास के इलाकों में 25, 26 और 27 मई को छिटपुट जगहों पर गरज के साथ बारिश और बिजली चमकने की चेतावनी देते हुए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है क्योंकि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में प्रवेश कर गया है और इसके चलते राज्य में व्यापक वर्षा हो सकती है.
उत्तराखंड में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
उत्तराखंड में 23 मई की रात अचानक मौसम ने करवट ली. तेज झक्कड़ हवाओं के साथ कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के कई इलाकों में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 26 मई तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा. इसको लेकर ऑरेंज तथा येलो अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के जिलों में गर्जन के साथ तीव्र बौछार होने, ओलावृष्टि, बज्रपात और 30 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ हवाएं चलने की संभावना है. वहीं राज्य के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कही भारी बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक 26 मई को राज्य के जनपदों में गरज चमक के साथ बारिश, ओलावृष्टि और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है.
राजस्थान में भी लोगों को मिली गर्मी से राहत
मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि 2 से 3 दिनों तक राजस्थान का मौसम ठंडा रहने की संभावना है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 12 घंटे में हनुमानगढ़ के नोहर व गंगानगर क्षेत्र में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई. नोहर में सबसे अधिक 40 एमएम बारिश दर्ज की गई. सीकर में भी झमाझम बारिश हुई. जयपुर के अलावा राजस्थान के पांच से ज्यादा जिलों में मौसम बदला हुआ नजर आया.
(इनपुट एजेंसी से भी)
.
Tags: Delhi Rain, Temperature, Weather
FIRST PUBLISHED : May 25, 2023, 07:40 IST









