Longest highway in world pan american crosses 14 countries canada mexico usa 2 continents know length route and history – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

इस हाईवे को पूरा करने का कोई एक रूट नहीं है.
इसकी आधिकारिक लंबाई 30,000 किलोमीटर है.
इस हाईवे का निर्माण 14 देशों ने मिलकर कराया है.

Longest Highway in World: देश में सड़कों और हाईवे का निर्माण लगातार बढ़ता जा रहा है. आपकी नजर में एक हाईवे अमूमन दो शहरों को या 2 राज्‍यों को जोड़ने वाला होता है. लेकिन, दुनिया के सबसे बड़े हाईवे की बात की जाए तो यह शहर नहीं बल्कि देशों को जोड़ने का काम करता है. NH-44 नाम से मशहूर यह हाईवे पूरे 14 देशों को आपस में जोड़ता है. इसकी शुरुआत उत्‍तरी अमेरिका से होती है और कई देशोंं को पार करते हुए दक्षिणी अमेरिका के अर्जेंटीना तक जाती है. 1923 से इसका निर्माण शुरू हो गया था और आज भी एक हिस्‍सा बनना बाकी है. इसका नाम है पैन अमेरिकन हाईवे.

यह हाईवे कुल 14 देशों ने मिलकर बनाया है. इन देशों के नाम हैं- यूएस, पेरू, पनामा, निकारागुआ, मैक्सिको, होंडुरस, गुआटमाला, अल सल्वाडोर, कोस्टा रिका, कोलोंबिया, चिली, कनाडा, बोलिविया और अर्जेंटीना. कई देशों में इस हाईवे को तैयार करने में संयुक्त अमेरिका ने उनकी मदद की. वैसे तो यह पूरा हाईवे बगैर किसी रुकावट के है लेकिन इसका कुछ हिस्सा (करीब 110 किलोमीटर) अब तक पूरा नहीं हो सका है. इस खंड को खतरनाक माना जाता है. यह पनामा और कोलंबिया के बीच है. इस हिस्से को डारियन गैप कहा जाता है. इस इलाके में अपहरण, ड्रग ट्रैफिकिंग व स्मगलिंग जैसे कई अवैध कार्यों को अंजाम दिया जाता है. इस क्षेत्र को अक्सर लोग बोट या प्लेन से बाइपास कर देते हैं.

ये भी पढ़ें- अमेरिका में है सबसे ज्यादा सड़कों का जाल, जानिए रोड नेटवर्क में टॉप-10 देशों के नाम

सफर पूरा करने में लगता है कितना समय
वैसे तो यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी गाड़ी की स्पीड क्या है. लेकिन फिर भी अगर औसतन प्रति दिन 500 किलोमीटर का सफर पूरा किया जाए तो ये रास्ता नापने में करीब 60 दिन का समय लग जाएगा. कार्लोस सांतामारिया नामक एक साइकलिस्ट ने 117 दिन में इस रास्ते को पूरा किया था. उनका यह कारनामा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है.

कोई एक रूट नहीं
इस हाईवे को पूरा करने के लिए कोई एक रूट नहीं है. अगर आधिकारिक रूट की बात करें तो यह मैक्सिको से अर्जेंटीना की राजधानी तक जाता है. हालांकि, इसकी कई शाखाएं हैं. अगर इन सभी रूटों को मिला दिया जाए तो इसकी कुल लंबाई 48,000 किलोमीटर तक हो जाती है. ऐसा कहा जाता है कि अगर आप अमेरिका (उत्तर और दक्षिण) 2 राजधानियों के बीच सफर कर रहे हैं तो कहीं न कहीं आप इस पैन अमेरिका हाईवे पर आ ही जाएंगे. यह पूरा रास्ता, खूबसूरत पहाड़ों, नदियों, बड़े खाली मैदानों से होकर गुजरता है और लोग लंबी रोड ट्रिप्स के लिए इस पर आना पसंद करते हैं.

Tags: America, Business news in hindi, Canada, Highway, USA

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें