PHOTOS: बागेश्‍वर सरकार बने बैट वाले बाबा, सूर्यकुमार यादव को भी किया फेल, लगाए ताबड़तोड़ 16 चौके और 19 छक्‍के

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



बागेश्‍वर धाम के पीठाधीश्‍वर पंडित धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री जो कुछ भी करते हैं, वह चर्चा में आ जाता है. अपनी कथाओं में भी वह ऐसे-ऐसे उदाहरण देते हैं, जिससे श्रोता के साथ ही अन्‍य लोग भी चर्चा करते नजर आते हैं. उनकी लोकप्रियता को इसी से समझा जा सकता है कि उनके कथावाचन कार्यक्रम में लाखों की तादाद में लोग इकट्ठा होते हैं. धीरेंद्र शास्‍त्री हनुमंत कथा के साथ ही राम कथा भी कहते हैं. अब उनका एक अलग रूप सामने आया है, जिसे देखकर लोग अचंभित हैं. (न्‍यूज 18 हिन्‍दी ग्राफिक्‍स)

भारत में 3 चीजें काफी लोकप्रिय हैं. क्रिकेट, सिनेमा और राजनीति. इसके प्रशंसकों या इनमें दिलचस्‍पी लेने वालों की दीवानगी को इसी से समझा जा सकता है कि देश का तकरीबन हर वासी खुद को क्रिकेट, सिनेमा या फिर राजनीति का विशेषज्ञ मानता है. खासकर क्रिकेट का नशा तो आम से लेकर खास तक पर छाया रहता है. क्रिकेट से तो बाबा लोग भी अछूते नहीं हैं. बागेश्‍वर धाम के पीठाधीश्‍वर पंडित धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री का एक ऐसा ही रूप देखने को मिला है. (फाइल फोटो/न्‍यूज 18 हिन्‍दी) बुंदेलखंड अंचल के सागर जिले के जैसीनगर में बागेश्‍वर धाम के पीठाधीश्‍वर पंडित धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री कथा कह रहे हैं. उनके प्रवचन में बड़ी तादाद में लोग शामिल हो रहे हैं. इस दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का अलग ही रूप देखने को मिला. बागेश्‍वर ााम सरकार सुबह बल्ला लेकर क्रिकेट खेलते नजर आए. जहां आयोजक और उनके समर्थक मैच में बॉल डालते दिखाई दिए. उनकी बॉलिंग पर पर्ची वाले बाबा चौकों-छक्‍कों की बरसात करते रहे. (फोटो: आशीष कुमार जैन/न्‍यूज 18 हिन्‍दी) मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड के सागर जिले के जैसीनगर में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा चल रही थी. इस दौरान सोमवार सुबह 6:00 बजे ही बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरद्र कृष्ण शास्त्री क्रिकेट बैट लेकर संत निवास के पास पहुंच गए और क्रिकेट खेलने लगे. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने करीब 50 मिनट तक बल्लेबाजी की. इस दौरान उन्‍होंने 16 चौके और 19 छक्के लगाए. (फोटो: आशीष कुमार जैन/न्‍यूज 18 हिन्‍दी) धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बताया कि कथा और प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम के दौरान व्यस्तता के चलते वह 3 से 5 घंटे की ही नींद ले पाते हैं. भक्तों के बीच वह ज्यादातर समय बैठे रहते हैं. स्वस्थ रहने के लिए हर एक व्यक्ति के लिए कुछ व्यायाम या योग करना बेहद जरूरी होता है. व्यायाम के दौरान व्यक्ति के शरीर से पसीना निकालना भी जरूरी है. क्रिकेट भी एक खेल है. इसलिए क्रिकेट के माध्यम से वह अपना शौक पूरा करने के साथ व्यायाम भी कर लेते हैं. (फाइल फोटो/न्‍यूज 18 हिन्‍दी) पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री क्रिकेट का आनंद कथा आयोजक एवं अपने साथियों के साथ क्रिकेट खेलकर पूरा करते हैं. आस-पास मौजूद भक्तों को भी बागेश्वर धाम सरकार का यह अंदाज काफी लुभावना लगा. भक्‍तों-श्रद्धालुओं ने धीरेंद्र शास्‍त्री की बल्‍लेबाजी का लुत्‍फ उठाया. इस दौरान रैली बागेश्वर धाम सरकार बेहतर खिलाड़ी की तरह खेलते हुए नजर आए. (फाइल फोटो/न्‍यूज 18 हिन्‍दी)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें