
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा से गुरुवार को लौट आएं हैं. पीएम का विमान पालम एयरपोर्ट पर उतरा, जहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया. जापान, ऑस्ट्रेलिया और पापुआ न्यू गिनी की उनकी अभूतपूर्व यात्रा के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने पालम एयरपोर्ट टेक्निकल एरिया के बाहर उनका भव्य स्वागत किया. पिछले कुछ दिनों में, पीएम मोदी ने तीन देशों में कई बैठकें की हैं और आज जब वे देश लौटे हैं, तो यह दिन भी उनके लिए पूरी तरह से व्यस्त रहने वाला है.
राष्ट्रीय राजधानी में पहुंचते ही पीएम मोदी फिर से अपने काम में जुट जाएंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के शीर्ष सूत्रों ने एएनआई को बताया कि उनकी पहली आधिकारिक बैठक गुरुवार को नई दिल्ली लौटने के कुछ घंटों के भीतर सुबह 9 बजे होनी है. यह नियमित बैठक 2014 से ही उनके आवास पर होती आ रही है.
गुरुवार को सुबह 11 बजे पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देहरादून से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे. दिन भर की अन्य बैठकों के बीच, पीएम शाम 7 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के उद्घाटन की घोषणा करेंगे.
.
Tags: Australia, Japan, Narendra modi
FIRST PUBLISHED : May 25, 2023, 06:47 IST









