
हाइलाइट्स
एमजी काॅमेट ईवी को टाटा नैनो का दूसरा अवतार कहा जा रहा है.
भारत में इसकी कीमत 7.98 लाख रुपये से शुरू होती है.
काॅमेट ईवी को 11,000 रुपये में बुक किया जा सकता है.
MG Comet EV Delivery Begins: एमजी कॉमेट ईवी को भारत में अप्रैल के अंत में लॉन्च किया गया था और कार निर्माता ने अब अपनी अल्ट्रा कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक हैचबैक की डिलीवरी शुरू कर दी है। एमजी कॉमेट ईवी की बुकिंग 15 मई से 11,000 रुपये की टोकन राशि के साथ शुरू हुई थी. वहीं कंपनी ने 22 मई से कुछ चुनिंदा शहरों में डिलीवरी शुरू कर दी है. एमजी कॉमेट ईवी को तीन वेरिएंट्स- पेस, प्ले और प्लश में लॉन्च किया गया है. टाटा नैनों जैसी दिखने वाली इस EV में क्या है खास, आइये जानते हैं.
एमजी कॉमेट ईवी की बात करें तो यह 17.3kWh बैटरी पैक से लैस है. इस बैटरी के साथ यह फुल चार्ज पर 230km की ड्राइव रेंज देती है. कंपनी ने इसमें रियर-एक्सल-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया है हो इसे 42PS की पॉवर और 110Nm का पीकटॉर्क देता है. यह इलेक्ट्रिक कार 3.3kW एसी चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे बैटरी को 0-100 प्रतिशत तक चार्ज करने में सात घंटे लगते हैं, और इसे 10-80 प्रतिशत से चार्ज करने में पांच घंटे लगते हैं. कंपनी का दावा है कि इसे महीने में चार्ज करने का खर्च बस 500 रुपये है.
MG Comet EV: फीचर्स
MG ने कॉमेट को केवल एक पारंपरिक एंट्री-लेवल EV के बजाय शहर-केंद्रित सिटी मोबिलिटी साॅल्युशन के रूप में पेश किया है. इस छोटी सी इलेक्ट्रिक कार में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें 10.25-इंच स्क्रीन सेटअप, मैनुअल एसी, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल और कनेक्टेड कार तकनीक भी शामिल हैं. कार में डुअल फ्रंट एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, डायनामिक गाइडलाइंस के साथ रियर पार्किंग कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं.
MG Comet EV: कीमत और वेरिएंट
कॉमेट ईवी को तीन वेरिएंट्स- पेस, प्ले और प्लश में बेचा जा रहा है, जिसकी कीमत क्रमश: 7.98 लाख रुपये से लेकर 9.98 लाख रुपये के बीच है. यह कीमत पहले 5,000 ग्राहकों के लिए है. हालांकि MG EV का भारत में कोई सीधा प्रतिद्वंद्वी नहीं है, यह Tata Tiago EV और Citroen eC3 के मुकाबले में एक सस्ता ऑप्शन देती है.
.
Tags: Auto News, Cars, Electric Car, Electric Vehicles
FIRST PUBLISHED : May 25, 2023, 06:15 IST









