‘PTI नेताओं पर जुल्म कर रही पाकिस्तान सरकार’ इमरान खान बोले- जिसे टिकट दूंगा, उसे ही जिताएगी जनता

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


लाहौर. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के दो शीर्ष नेताओं के पार्टी छोड़ने के बाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को आरोप लगाया कि पीटीआई नेता दबाव के कारण उनकी पार्टी PTI से नाता तोड़ रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि एक दिन वक्त का पहिया पलटेगा और दावा किया कि ‘अगर सारे नेता भी पार्टी छोड़ दें तब भी वह जिसे टिकट देंगे वो जीतेंगे.’

इमरान खान ने बुधवार शाम राष्ट्र को संबोधित करते हुए वीडियो संदेश जारी किया. इसमें उन्होंने कहा, ‘सोशल मीडिया पर कंट्रोल करने के लिए मेरे घर का इंटरनेट बंद कर दिया गया है. मैं कोशिश करूंगा कि आप लोगों तक बात रखता रहीं.’

‘PTI छोड़ने के बाद नहीं होंगा एक्शन’
9 मई को इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद देशभर में हुई हिंसा के बाद पीटीआई नेताओं के खिलाफ कार्रवाई का जिक्र करते हुए पार्टी प्रमुख ने कहा, ‘ये ऐसा क्रैकडाउन है जो पाकिस्तान में पहले कभी नहीं हुआ. हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है.’ इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि इन नेताओं से कहा जा रहा है कि जब तक आप पीटीआई में रहेंगे तब तक आपके ऊपर एक्शन होगा. पीटीआई छोड़ने के बाद आपके ऊपर एक्शन नहीं होंगा.

ये भी पढ़ें- इमरान खान से पल्ला छुड़ाने लगे पार्टी नेता? 9 मई की हिंसा के बाद 35 नेताओं ने PTI से तोड़ा नाता

इमरान खान ने इसके साथ ही पीटीआई नेताओं पर एक्शन को लेकर सवाल उठाते हुए कहा, ‘क्या कभी आईडिया को जुर्म से मारा जा सकता है. सारी एजेंसी तो इनकी मदद कर रही है, फिर भी ये चुनाव से क्यों भाग रहे हैं.’ इसके साथ ही उन्होंने दावा किया, ‘राजनीतिक पार्टी तब खत्म होती है जब उनका वोट बैंक खत्म होता है. जनता ने मन बना लिया है. अगर सभी नेता पार्टी छोड़ दें तो जिसको हम टिकट देंगे वो जीतेंगे.’

‘अंडरग्राउंड रहें PTI नेता’
इमरान खान ने कहा, ‘मैंने अपने सभी लोगों, कार्यालय के कार्यकर्ताओं, पार्टी के पदाधिकारियों और उन सभी लोगों से कहा है, जो परेशानी में हैं कि अंडरग्राउंड रहें. अगर इससे आपको मदद मिलती है तो खुद को हाइलाइट न करें.’

Tags: Imran khan, Pakistan news, PTI

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें