ऐसी रही करण जौहर की 25 साल की जर्नी, एक्टर के तौर पर शुरू किया था, सुपरस्टार्स के हैं सबसे करीबी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर करण जौहर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. करण जौहर ने अपने करियर के 25 साल भी पूरे कर लिए हैं. करण ने बॉलीवुड में बतौर एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद करण जौहर ने डायरेक्शन में कदम रखा और धूम मचा दी. करण जौहर अपनी पहली ही फिल्म से हिट डायरेक्टर्स की लिस्ट में गिने जाने लगे. करण जौहर ने अपने 50वें जन्मदिन पर अपनी फिल्म ‘रॉकी और रानी’ का पोस्टर भी रिलीज किया है.

जल्द रिलीज होने वाली है अगली फिल्म

लंबे समय बाद करण जौहर फिर से डायरेक्शन में उतरे हैं. करण को अपनी अपकमिंग फिल्म से भी काफी उम्मीदें हैं. फिल्म ‘रॉकी और रानी’ में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आने वाले हैं. करण जौहर इससे पहले कई सुपरहिट फिल्मों का डायरेक्शन कर चुके हैं.

करण जौहर की हिट फिल्मों में ‘कुछ कुछ होता है’, ‘ऐ दिल है मुश्किल’, ‘कभी अलविदा ना कहना’, ‘कभी खुशी कभी गम’, शामिल हैं. करण जौहर मशहूर फिल्म मेकर और प्रोड्यूसर यश जौहर के बेटे हैं. बचपन से ही फिल्मों के बीच पले-बढ़े करण जौहर ने भी 25 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रख लिया था. साल 1995 में आई आदित्य चोपड़ा की डायरेक्टोरल डेब्यू फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में करण जौहर ने शाहरुख खान के दोस्त का किरदार निभाया था.

बॉलीवुड सितारों से है गहरी दोस्ती

डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा के दोस्त करण जौहर ने 1998 में ‘कुछ कुछ होता है’ से डायरेक्शन में भी डेब्यू किया. करण जौहर अपनी पहली ही फिल्म से सुपरहिट डायरेक्टर बन गए. करण जौहर ने 2004 में अपना टीवी शो कॉफी विथ करण की शुरुआत की. ये शो भी सुपरहिट रहा और करीब 20 साल से आज भी लगातार जारी है. करण जौहर स्टारकिड्स के भी गॉडफादर माने जाते हैं.

करण जौहर ने ही आलिया भट्ट और वरुण धवन को लॉन्च किया था. करण के पिता ने शुरू किया धर्मा प्रोडक्शन को करण जौहर ने और भी 2 कदम आगे पहुंचाया. करण जौहर के जन्मदिन पर बॉलीवुड सितारों ने उन्हें बधाई दी है. करण जौहर के फैन्स ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर बर्थडे विश किया है. करण जौहर ने अपने जन्मदिन पर अपनी अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का पहला लुक भी जारी कर दिया है. जल्द ही करण जौहर की ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें