घर में धन की बरसात करा सकती है एक चुटकी हल्दी, वास्तु के अनुसार करें उपयोग, 4 उपाय जान रह जाएंगे हैरान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

हल्दी का उपाय करने से रुका हुआ धन वापस आ सकता है
हल्दी को बृहस्पति देव पर चढ़ाने से रुके हुए काम होते हैं

Vastu Tips: हिंदू धर्म मे वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व बताया गया है. वास्तु शास्त्र के उपायों के कई फायदे बताए गए हैं. वास्तु शास्त्र में हल्दी का बहुत महत्व बताया गया है. औषधीय गुणों से परिपूर्ण हल्दी जहां स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है वहीं इसे किसी धार्मिक कार्यों में उपयोग में लाना भी बेहद शुभ माना जाता है. हल्दी के कई उपाय करने से जीवन में धन-धान्य की पूर्ति और सुख समृद्धि का वास होता है. आइए आपको भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार हितेंद्र कुमार शर्मा के मुताबिक हल्दी के उपाय बताते हैं.

1.आर्थिक तंगी के उपाय: वास्तु शास्त्र के मुताबिक बृहस्पतिवार के दिन भगवान विष्णु को हल्दी समर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि भगवान विष्णु को प्रसन्न करने से माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं. इस उपाय को करने से घर से आर्थिक तंगी दूर होती है. इससे घर में सुख समृद्धि का वास होता है.

इसे भी पढ़ें- शनिवार को दान करें ये 5 चीजें, दिखने लगेगा चमत्कारिक लाभ, घर में होगी धन की बरसात, सुख समृद्धि का होगा वास

2.रुके काम पूरे होते हैं: हल्दी का संबंध बृहस्पति देव से माना जाता है. देवताओं के गुरु बृहस्पति देव को पीली चीजें बहुत पसंद हैं. इसलिए गुरुवार के दिन पीले कलर की वस्तुएं जैसे पीले वस्त्र, बेसन के लड्डू, चने की दाल और खास तौर पर हल्दी दान करना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से रुके हुए काम पूरे होते हैं.

3.शादी-विवाह की रुकावट दूर करने के लिए: अगर आपके विवाह होने में कोई रुकावट आ रही हैं तो आप रोजाना भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी जी को एक चुटकी हल्दी अर्पित करें. इस उपाय को करने से विवाह में आ रही सभी बाधाएं होंगी. इसलिए अच्छे वैवाहिक जीवन के लिए हल्दी के इस उपाय को जरूर करें.

इसे भी पढ़ें- रविवार को विधिवत करें सूर्य पूजा, 4 चीजों का करें दान, घर में होगा मां लक्ष्मी का वास, कई रोगों से मिलेगी मुक्ति

4.रुका हुआ धन वापस आएगा: हल्दी का उचित उपाय करने से रुके हुए धन की वापसी हो सकती है. अगर आपके भी पैसे कहीं अटके हुए हैं तो हल्दी का उपाय आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है. इसके लिए कुछ चावल के दानों को हल्दी में मिला लें. अब उन रंगे हुए चावलों को एक लाल वस्त्र में बांधकर अपने पर्स में डाल कर रख लें. इस उपाय को करने से पैसों की बरकत होने लगती है और शीघ्र ही आपका अटका हुआ धन भी वापस मिल सकता है.

Tags: Astrology, Lifestyle, Vastu, Vastu tips

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें