घर में लगाएं हरे पत्ते वाला यह पौधा, मां लक्ष्मी होती हैं बेहद प्रसन्न, धन की होगी बरसात, सुख-शांति का होगा वास

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

घर में मोरपंखी पौधा लगाना माना जाता है शुभ
मोरपंखी का पौधा लगाने से आर्थिक लाभ होता है

Vastu Tips: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व है. घर बनाने से लेकर उसकी सजावट तक में वास्तु का ध्यान रखा जाता है. घर मे बैडरूम से लेकर किचन तक लगभग हर निर्माण में इसका महत्व है. इसी तरह घर में लगने वाले पौधों के बारे में भी बताया गया है. वास्तु शास्त्र में कई ऐसे पौधों के बारे में बताया गया है जिन्हें घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है. ऐसा ही एक पौधा मोरपंखी है. इसे घर में लगाने से सुख-समृद्धि बनी रहती है. आइए आज हम आपको भोपाल निवासी ज्योतिषी पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार घर में मोरपंखी लगाने के लाभ बताते हैं.

1.सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार: मान्यता है कि घर में मोरपंखी लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है. इसे लगाने से नकारात्मकता दूर होती है. परिवार में आपसी सद्भाव और प्रेम बना रहता है. इसे लगाने से घर में पारिवारिक कलह नहीं होते.

इसे भी पढ़ें- शनिवार को दान करें ये 5 चीजें, दिखने लगेगा चमत्कारिक लाभ, घर में होगी धन की बरसात, सुख समृद्धि का होगा वास

2.आर्थिक तंगी दूर करे: मोरपंखी का पौधा आर्थिक तंगी दूर करता है. यह धन लाभ के लिए बेहद शुभ माना जाता है. इसे उत्तर दिशा में लगाने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है.

3.सुख-शांति का वास: वास्तु शास्त्र के अनुसार मोरपंखी का पौधा घर पर लगाने से यह घर में आने वाली विपत्ति को खत्म करता है. साथ ही यह घर में सुख-शांति बनाए रखता है. इसे घर मे लगाने से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है.

इसे भी पढ़ें- रविवार को विधिवत करें सूर्य पूजा, 4 चीजों का करें दान, घर में होगा मां लक्ष्मी का वास, कई रोगों से मिलेगी मुक्ति

4.सद्बुद्धि का विकास: मान्यता है कि मोरपंखी के पौधे में इतनी सकारात्मक ऊर्जा होती है कि इसे जोड़े में घर में लगाने से घर के सदस्यों की बुद्धि विकसित होती है. यह परिवार के लोगों में सद्बुद्धि का विकास करता है. साथ ही इसको घर में लगाने से घर के सदस्यों का काम के प्रति मन भी एकाग्र होता है. यह बच्चों के दिमाग को तेज करता है.

Tags: Astrology, Lifestyle, Vastu tips

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें