लंबा है कार का बोनट? अब अंदाजे से न चलाइये गाड़ी, एक छोटी सी ट्रिक करेगी काम, टर्न लेने में नहीं आएगी कोई दिक्कत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

बोनट की लंबाई कई बार ट्रैफिक में समस्या बन जाती है.
वहीं इसके न दिखने के कारण लोग सीट ऊंचा कर गाड़ी चलाते हैं.
साथ ही कार को छोटी जगह में टर्न करना भी परेशानी भरा हो जाता है.

नई दिल्ली. सेडान या एसयूवी कार यदि चलाते हैं तो सभी के सामने एक प्रॉब्लम आती है. कई गाड़ियां ऐसी हैं जिनका बोनट सीट पर बैठने के बाद नही दिखता है. ऐसे में कई बार कार को घुमाने या ज्यादा ट्रैफिक के दौरान काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है. जिसके चलते कई बार गाड़ी के बंपर पर स्क्रैच और डेंट तक आ जाता है. अब ये खर्च काफी ज्यादा बैठता है. क्योंकि यदि बंपर टूट जाता है तो इसको रिप्लेस करवाना होता है. साथ ही डेंट पेंट का खर्च अलग से.

इस बड़ी समस्या को सॉल्व करने के लिए एक छोटी सी ट्रिक ऐसा काम करगी कि आपको फिर कभी गाड़ी को टर्न करने या ट्रैफिक में कोई समस्या नहीं आएगी. आप अपनी गाड़ी के बोनट के आखिरी किनारे तक को आसानी से पहचान सकेंगे. आइये जानते हैं क्या है वो छोटी सी ट्रिक.

यह भी पढ़ें: 20 या 30 नहीं, पूरे 200 साल पहले बनी थी पहली इलेक्ट्रिक कार, मॉडर्न कारों के लिए आज भी है सीख

एक एक्सेसरी करेगी प्रॉब्लम सॉल्व
आपने राजनेताओं या सेलिब्रिटीज की गाड़ियों में लगा हुआ फ्लैग जरूर देखा होगा. अब यही एक फ्लैग आपको इस समस्या से छुटकारा दिलवाएगा. इसके लिए आप फ्लैग स्टेंड अपनी कार में फिट करवा सकते हैं. ये आपको किसी भी एक्सेसरीज की शॉप पर आसानी से मिल जाएगा. ये कार के लेफ्ट साइड फ्रंट फैंडर पर फिट किया जाता है. बोनट को खोलने के बाद कार की लाइट के पास इसे नट से फिट किया जाता है.

इसको लगवाने के बाद आपको बोनट के आखिरी छोर का अंदाजा रहेगा. जिसके चलते ड्राइव करने के दौरान आपको दूसरी कार या टर्न लेते समय किसी भी ऑब्जेक्ट से कितनी दूरी है इसका पता रहेगा.

रियर व्यू ऑब्जेक्ट मिरर
आपने कई एसयूवी में और सेडान कारों में एक अलग से मिरर कार के फ्रंट फेंडर पर लगा हुआ जरूर देखा होगा. दरअसल ये मिरर कार के बैक साइड में नीचे आने वाले किसी पत्‍थर या खड्डे को देखने में मदद करता है. हालांकि इसका एक काम ये भी है कि ये लंबी कार के बोनट के आखिरी छोर का भी अंदाजा देता है. बिल्कुल वैसे ही जैसे फ्लैग होल्‍डर आपको टर्न या ड्राइव के दौरान मदद करेगा.

कितनी है कीमत
फ्लैग होल्डर की कीमत 200 रुपये से लेकर 1000 रुपये के बीच होती है. इसे आप ऑनलाइन के साथ ही एक्सेसरीज की शॉप से भी खरीद सकते हैं. वहीं रियर व्यू ऑब्जेक्ट मिरर की कीमत 500 रुपये से शुरू होकर 3 हजार रुपये तक जाती है. ये भी आपको ऑनलाइन व एक्सेसरी शॉप पर आसानी से मिल जाएगा.

Tags: Auto News, Car Bike News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें