निकाय चुनाव में पत्नी की हार के बाद सड़कों पर उतरे सपा विधायक अतुल प्रधान, जन समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में हंगामा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मेरठ. नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रही पत्नी सीमा प्रधान की करारी हार के बाद सपा विधायक अतुल प्रधान ने मंगलवार को एक बार फिर सड़क पर उतर गए. इस बार सपा गठबंधन यानी सपा, रालोद, और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में घुसकर जोरदार प्रदर्शन किया. जन समस्याओं को मुद्दा बनाकर अतुल प्रधान ने विपक्ष की ताकत का एहसास कराने की कोशिश की. साथ ही मांगे पूरी न होने पर 15 दिन बाद आंदोलन की चेतावनी भी दे डाली.

प्रदेश सरकार द्वारा जनता को मूलभूत सुविधाएं न दिलवाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को सपाइयों ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कमिश्नरी चौराहे से लेकर कलेक्ट्रेट तक हल्ला बोल प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने डीएम ऑफिस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन भेजते हुए समस्याओं के समाधान की मांग की.

प्रदर्शन के दौरान सपा से सरधना विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता से झूठे वादे करती है, क्योंकि न तो जनपद में क्राइम की घटनाओं पर अंकुश लग पा रहा है और न ही शहरवासियों को जाम से मुक्ति. जबकि, 8 से 10 घंटे की बिजली कटौती के कारण भीषण गर्मी में लोग बिलबिला रहे है. जिसके चलते पानी की परेशानी भी अब लोगों में देखने को मिल रही है. इसके अलावा किसान के ट्यूबवेल पर बिजली का मीटर लगाकर किसान की कमर तोड़ी जा रही है, जो सरासर गलत है. उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें