Gold Price in Varanasi: सोना ठहरा, चांदी लुढ़की, यहां जानें वाराणसी में 10 ग्राम गोल्ड की लेटेस्ट कीमत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अभिषेक जायसवाल, वाराणसी. शादी विवाह के सीजन के बीच सोने चांदी के भाव में उतार चढ़ाव का दौर जारी है. उत्तर प्रदेश के वाराणसी (Varanasi) में वेडिंग सीजन के इन दौर में मंगलवार 23 मई को सर्राफा बाजार में सोने के भाव ठहर गए. वहीं बात चांदी की करें तो उसकी कीमत में 400 रुपये प्रति किलो की कमी आई है. बताते चलें कि सोने चांदी की कीमत हर दिन टैक्स, उत्पाद शुल्क के कारण घटती बढ़ती रहती है.

वाराणसी के सर्राफा बाजार में 23 मई को 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत स्थिर रही. बाजार में सोने का भाव 57300 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. इसके पहले 22 मई को भी सोने की यही कीमत थी. वहीं 21 मई को इसका भहव 56800 रुपये था. 22 मई को भी सोने की यही कीमत थी. बात 19 मई की करें तो इसका भाव 57100 रुपये था. इसके पहले 18 मई जो इसका रेट 57300 रुपये था. जबकि 17 अप्रैल को इसकी कीमत 57750 रुपये थी.

ये है 24 कैरेट का भाव
22 कैरेट के अलावा बात यदि 24 कैरेट 10 ग्राम शुद्ध सोने की करें तो मंगलवार को इसकी कीमत में भी कोई बदलाव नहीं हुआ. सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 60620 रुपये रही. इसके पहले 22 मई को भी इसका यही भाव था. सर्राफा कारोबारी अनूप सेठ ने बताया कि ये अभी वेडिंग सीजन के बीच सोने-चांदी के कीमतों में थोड़ी उतार चढ़ाव का दौर यूं ही जारी रहेगा.

चांदी 400 रुपये टूटी
सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी के कीमत में 400 रुपये प्रति किलो की कमी आई. जिसके बाद उसका भाव 78600 रुपये हो गया. इसके पहले 22 मई को इसकी कीमत 79000 रुपये थी. वहीं 21 और 20 मई को इसका भाव 78000 रुपये प्रति किलो था. बात 19 मई की करें तो इसकी कीमत 78100 रुपये थी, जबकि 18 मई को इसका भाव 78200 रुपये था. इसके पहले 17 मई को इसकी कीमत 78800 रुपये थी.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें