सिर्फ दक्षिण ही नहीं, ये दिशा भी होती है खतरनाक, 5 बातों का रखें विशेष ध्यान, बन सकते हैं कंगाल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

नया घर बनवा रहे हैं तो वास्तु के बताए नियम का पालन अवश्य करें.
वास्तु के अनुसार घर की पूर्व दिशा में एक बड़ी खिड़की जरूर बनवाएं.

Vastu Tips for Direction : वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व है. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर चीज का एक सही दिशा में रखा जाना शुभ होता है. इन दिशाओं में एक दिशा है दक्षिण. वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण दिशा यम की दिशा कहलाती है. इसलिए दक्षिण दिशा को शुभ नहीं माना जाता लेकिन यह बहुत कम लोग जानते हैं कि दक्षिण दिशा के अलावा पूर्व दिशा भी वास्तु शास्त्र के हिसाब से महत्वपूर्ण होती है. वास्तु के अनुसार पूर्व दिशा वायु तत्व का प्रतिनिधित्व करती है. ऐसे में इस दिशा से ऊर्जा, ताजगी और खुशियां प्राप्त होती हैं. इसलिए इस दिशा में कुछ चीजों को रखने में सावधानी भी रखनी चाहिए और वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों का पालन करना चाहिए. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

-1. कबाड़ ना होने दें इकठ्ठा

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की पूर्व दिशा समृद्धि का द्वार होती है. इसलिए इस दिशा में भूल कर के भी कबाड़ इकट्ठा नहीं करना चाहिए. इसके अलावा घर की पूर्व दिशा को हमेशा साफ सुथरा और स्वच्छ रखने का प्रयास करना चाहिए.

यह भी पढ़ें – पूजा की घंटी में किसका चित्र होता है? क्या है इस प्रतिमा का महत्व, कितने प्रकार की होती हैं घंटियां

-2. ना रखें भारी सामान

वास्तु शास्त्र मानता है कि घर की पूर्व दिशा वायु तत्व का प्रतिनिधित्व करती है. इसलिए घर की इस दिशा में कभी भी भारी सामान नहीं रखना चाहिए. फिर भी यदि कभी आपको इस दिशा में भारी सामान रखने की आवश्यकता पड़ती है, तो कोशिश करें कि इस तरह का सामान इस दिशा में कम मात्रा में रखें.

-3. बनाएं पानी की टंकी

घर की पूर्व दिशा जल तत्व का भी प्रतिनिधित्व करती है. इसलिए इस दिशा में जल स्थान बनाना शुभ माना जाता है. आप अपने घर की पूर्व दिशा में पानी की टंकी या कुआं बना सकते हैं. आपको इस दिशा में ऐसी चीजें रखनी चाहिए जिनसे घर में हवा का संचार लगातार बना रहे.

-4. दीवार की ऊंचाई हो कम

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का निर्माण करवाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि घर की पूर्व दिशा की तरफ की दीवार की ऊंचाई कम हो. इस दिशा की दीवार की ऊंचाई जितनी भी कम होगी. उतनी ही अधिक यश, प्रतिष्ठा और सम्मान घर के सदस्यों को मिलेगा.

यह भी पढ़ें – घर में हो सकते हैं एक से अधिक तुलसी के पौधे? क्या होता है इसका प्रभाव, फॉलो करें आसान वास्तु टिप्स

-5. बनवाएं बड़ी खिड़की

यदि आप नया घर बनवा रहे हैं तो वास्तु के बताए नियम का पालन अवश्य करें. वास्तु के अनुसार घर की पूर्व दिशा में एक बड़ी खिड़की जरूर बनवाएं. ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि का वास होगा.

Tags: Dharma Aastha, Religion, Vastu, Vastu tips

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें