OMG! नकलची ने दूसरे का रोल नंबर भी अपनी कॉपी में उतार डाला, ऐसे खुला राज! जानें मामला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



रिपोर्ट- अमित सिंह

प्रयागराज: किसी ने बिल्कुल सही कहा है कि नकल में भी अकल लगती है, लेकिन जब अक्ल ही नहीं तो सही से नकल भी नहीं किया जा सकता. कुछ ऐसा ही वाक्य देखने को मिला इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय की परीक्षा के दौरान. डीएलएड की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी नकल में इतना मगन हो हो गए थे की नकल करते वक्त दूसरे का रोल नंबर भी नकल कर अपनी कॉपी में उतार डाला. जब विद्यार्थियों की कॉपी जांच के लिए पहुंची तो परीक्षक देखकर दंग रह गए. खास बात है कि यह कोई एक मामला नहीं ऐसे 18 मामलों की जांच हो रही है.

परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय एलेनगंज ने डीएलएड 2021 प्रथम सेमेस्टर का परिणाम पिछले वर्ष 11 अगस्त को घोषित किया था. इसकी स्क्रूटनी का परिणाम 30 जनवरी को जारी किया गया. डायट में कापियों के मूल्यांकन के दौरान प्रथम सेमेस्टर के लगभग 18 अभ्यर्थियों की दो दो कॉपी मिली, जिस पर सभी कॉपिया परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय को भेज दी गई और इन प्रशिक्षुओं का परिणाम रोक दिया गया.

मामले की जांच जारी- सचिव
जांच में पता चला कि कुछ विद्यार्थी जो अगल-बगल बैठे थे और नकल मारने के चक्कर में एक दूसरे का नंबर भी उतार डाला. परीक्षा नियामक प्राधिकरण प्राधिकारी कार्यालय के सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी का कहना है कि संबंधित शिक्षकों को बुलाकर हस्ताक्षर मिलान करते हुए मामले की हकीकत जानने की कोशिश की जा रही है.

 

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें