हाइलाइट्स
मार्केट में 6 लाख रुपये की कीमत पर कई कारें बिक रही हैं.
इस सेगमेंट में अब एसयूवी कारों की एन्ट्री हो चुकी है.
कई कारे हैचबैक से अच्छे सेफ्टी फीचर्स से साथ बिक रही हैं.
Safe Cars In India: तेजी से ग्रो कर रहे इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में एसयूवी का बोलबाला है. इस सेगमेंट में भी कॉम्पैक्ट एसयूवी को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं. इसी के चलते कंपनियां अब इस सेगमेंट में ज्यादा कारें लॉन्च कर रही हैं. ज्यादा स्पेस और पावर इन कारों की यूएसपी है. कॉम्पैक्ट एसयूवी के तेजी से बढ़ते चलन के बाद से ही देश में हैचबैक की बिक्री पर कुछ फर्क भी देखने को मिला है. देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी भी हैचबैक कारों का बाजार कम होने की बात कर चुकी है.
अगर कीमत के लिहाज से भी देखा जाए तो कई कॉम्पैक्ट एसयूवी कारें ऐसी है जिन्हें कंपनियां हैचबैक की कीमत पर बेच रही हैं. इनमें से ही एक मिनी एसयूवी है टाटा पंच जो बिक्री में मारुति और हुंडई की हैचबैक कारों को टक्कर दे रही है. कई मामलों में यह मारुति सुजुकी स्विफ्ट और हुंडई ग्रैंड आई10 जैसी कारों से बेहतर है. तो अगर आप एक नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको इसके बारे में जरूर जानना चाहिए.
हैचबैक के मुकाबले की कार
यूं तो पंच को मिनी या सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में लॉन्च किया गया है. लेकिन साइज के हिसाब से देखें तो इसका मुकाबला हैचबैक कारों से है. बाजार में मारुति की पॉपुलर हैचबैक Maruti Swift की एक्स-शोरूम कीमत 6 लाख रुपये से 9 लाख रुपये के बीच है, वहीं Hyundai i10 Grand Nios आपको 5.73 लाख रुपये से 8.13 लाख रुपये के बीच मिल जाएगी. वहीं बात करें Tata Punch की, तो कंपनी ने इसे 6 लाख रुपये की शुरूआती कीमत पर उपलब्ध कराया है. इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 9.52 लाख रुपये तक जाती है.
फीचर्स के मामले में भी शानदार
अगर फीचर्स की बात करें तो, मारुति स्विफ्ट में 4.2-इंच टीएफटी डिस्प्ले के साथ एक ट्विन-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, क्रूज़ कंट्रोल, आइडल स्टार्ट-स्टॉप फंक्शन, ऑटो-फोल्डेबल ओआरवीएम, डुअल एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, रिवर्स पार्किंग कैमरा, ड्राइवर और को-ड्राइवर सीट बेल्ट रिमाइंडर, और आईएसओफिक्स एंकरेज पॉइंट्स जैसे कई फीचर्स मिलते हैं. हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस, 8 इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले, Apple CarPlay और Android Auto कनेक्टिविटी, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक टेम्परेचर कंट्रोल, वॉयस रिकग्निशन, वायरलेस फोन चार्जर, USB टाइप-C फास्ट चार्जिंग जैसी सुविधाओं से लैस है.
Tata Punch कम कीमत पर बेहतर सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है. तस्वीर: (Tata Motors)
यह भी पढ़ें: कम बजट में चाहिए डीजल इंजन कार, ये हैं आपके 5 सबसे सस्ते ऑप्शन
टाटा पंच में भी कंपनी ने भरपूर फीचर्स दिए हैं. इसमें 7 इंच का हरमन-सोर्स्ड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल-एनालॉग, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, लेदर रैप्ड फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल, कंट्रास्ट कलर एक्सेंट के साथ एसी वेंट, ड्राइव मोड्स (सिटी और ईको), iRA तकनीक और हाइट एडजस्टिबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स मिलते हैं.
सेफ्टी में भी है दमदार
टाटा पंच सेफ्टी में भी अपना लोहा मनवा चुकी है. यह अपने सेगमेंट की पहली सबसे सुरक्षित एसयूवी है जो 5 स्टार NCAP सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है. वहीं मारुति सुजुकी स्विफ्ट सेफ्टी में केवल 1 स्टार ही हासिल कर पाई है. सेफ्टी के मामले में हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस की रेटिंग भी कुछ खास नहीं है. इस कार के नए मॉडल को NCAP क्रैश टेस्ट सेफ्टी में केवल 2 स्टार रेटिंग ही मिले हैं.
.
Tags: Auto News, Cars, Hyundai, Maruti Suzuki, Tata Motors
FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 12:16 IST








