सोशल मीडिया पर नहीं है एक्टिव, लेकिन पूरी इंडस्ट्री की खबर रखते हैं रणबीर कपूर, भाई-बहन मिलकर जुटाते हैं सितारों की गॉसिप

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. रणबीर कपूर ने 15 साल के करियर में सुपरस्टार का खिताब हासिल कर लिया है. लाखों फैन्स रणबीर की फिल्म का इंतजार करते हैं. रणबीर कपूर का रॉकस्टार फिल्म के बाद से ही बेहतरीन फैन फॉलोइंग रही है. लोगों के चहेते होने के बाद भी रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं.

रणबीर का इंस्टाग्राम पर कोई भी आधिकारिक अकाउंट नहीं है. हालांकि रणबीर इंस्टाग्राम नाम बदलकर चलाते हैं. इसकी जानकारी खुद रणबीर कपूर ने ही एआईबी के टॉक शो में दी थी. लेकिन खास बाद यह है कि रणबीर भले ही सोशल मीडिया से दूर रहते हों, लेकिन उनसे इंडस्ट्री की हर छोटी से बड़ी गोसिप छूटती नहीं है.

कमाल है भाई-बहन की जोड़ी

इतना ही नहीं रणबीर के गॉसिप के काम में उनकी बहन करीना कपूर भी उनका साथ देती हैं. बॉलीवुड के चहेते डायरेक्टर और सितारों के खास करण जौहर ने कपिल शर्मा के शो में इसका खुलासा किया था. करण जौहर ने बताया, ‘रणबीर कपूर और करीना कपूर दोनों ही इंडस्ट्री की खबर रखते हैं. कहां क्या हो रहा है, कौन किसके साथ है, क्या नया होने वाला है. इन सब चीजों की जानकारी करीना कपूर रखती हैं. इसके बाद रणबीर उस खबर को लोगों को बता देते हैं.

दोनों भाई-बहन की जोड़ी इस मामले में कमाल है.’ रणबीर कपूर और करीना कपूर के बीच खासी बॉन्डिंग रही है. दोनों भाई-बहन करण जौहर के भी अच्छे दोस्त हैं. करीना कपूर और रणबीर कपूर दोनों ही करण जौहर के शो कॉफी विथ करण में एक साथ शिरकत कर चुके हैं. करीना कपूर ने एक बार करण जौहर के शो में कैटरीना कैफ को अपनी भाभी भी बोल दिया था. उन दिनों रणबीर कपूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को डेट कर रहे थे. हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया.

करण जौहर ने खोले बॉलीवुड सितारों के राज
करण जौहर ने कपिल शर्मा के शो पर पहुंचकर सितारों के राज खोले थे. करण जौहर ने आलिया भट्ट के बारे में भी बात की थी. जिसमें करण जौहर ने बताया था कि आलिया हर मामले में काफी स्मार्ट है. आलिया फैसला लेने में काफी माहिर है और उसका दिमाग भी तेज चलता है. करण जौहर ने कहा, ‘एक बार आलिया भट्ट प्रेसिडेंट का नाम नहीं बता पाई तो लोग समझते हैं कि वो डंब है. लेकिन आलिया काफी स्मार्ट है और दिमाग से तेज है.’

Tags: Karan johar, Kareena kapoor, Ranbir kapoor

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें