Weather Update: दिल्ली-NCR में गर्मी ने दिखाया प्रचंड रूप, UP समेत इन 7 राज्यों में आज चलेगी लू, जानें देश का मौसम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

आज दिल्ली-NCR सहित 7 राज्यों में लू चलने की संभावना.
आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने की संभावना.
दिल्ली-NCR में 23 से 27 मई के दौरान बारिश या बूंदाबांदी की उम्मीद.

नई दिल्ली. आज दिल्ली-NCR सहित दक्षिण हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में लू (Heat wave) चलने की संभावना है. 22 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने की संभावना है. दिल्ली-NCR में दिन के समय तेज हवाएं चल सकती हैं. 21 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा. बहरहाल इस गर्मी से जल्द ही राहत मिलने वाली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department-IMD) के मुताबिक 23 से 27 मई के दौरान आमतौर पर हल्की बारिश (Rainfall) या बूंदाबांदी के साथ आसमान में बादल छाए रह सकते हैं.

आईएमडी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में आज मौसम सूखा रहने की संभावना है और दक्षिण यूपी में लू चलने की संभावना है. 23 मई को यूपी में बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. आज असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. आईएमडी ने 21 से 25 मई के दौरान असम और मेघालय में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है. इसके साथ ही राजस्थान, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल में अलग-अलग जगहों पर बिजली, तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) और गरज के साथ बारिश हो सकती है.

Weather Update: मध्‍य प्रदेश के कई जिलों में बरसे बादल, तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट, रायसेन में 14 मिमी बारिश

आईएमडी के मुताबिक विदर्भ, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, केरल और माहे, ओडिशा, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ बारिश होने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 23 मई से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है. जिसके असर से पश्चिमी हिमालयी इलाकों में गरज/बिजली/तेज हवाओं के साथ काफी भारी बारिश हो सकती है. मुख्य रूप से 23 से 25 मई के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है. जबकि 24 और 25 मई को उत्तराखंड के अलग-अलग जगहों पर ओले और बिजली गिरने की संभावना के साथ आंधी-तूफान (हवा की रफ्तार 50-60 किमी प्रति घंटा) आ सकता है. 23 मई को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

Tags: Weather in North India, Weather news, Weather Report, Weather updates

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें