नई दिल्ली. HPBOSE Class 12th Result 2023: हिमाचल बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स का इंतजार आज थोड़ी देर में खत्म हो जाएगा. 12वीं के रिजल्ट की घोषणा हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की ओर से शिक्षा मंत्री करेंगे. बोर्ड ऑफिस में सुबह 11 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें 12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया जाएगा. कक्षा 12वीं के तीनों स्ट्रीमों का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org के जरिए चेक किया जा सकेगा.
एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद, परीक्षा में शामिल स्टूडेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके अपने नतीजे देख सकेंगे. रिजल्ट घोषित होने के बाद इसका डायरेक्ट लिंक भी एक्टिव कर दिया जाएगा. बता दें कि इस साल हिमाचल बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 10 मार्च से 31 मार्च तक किया गया था. इन परीक्षाओं में कुल 1,03,928 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे.
आपके शहर से (बिलासपुर (हिमाचल))

HAS Results 2023: 6 साल की मेहनत, थर्ड अटैम्प्ट में सफलता, मडंप गांव की निधि सकलानी बनीं तहसीलदार

HPBOSE 12th Result 2023: हिमाचल प्रदेश 12वीं बोर्ड रिजल्ट कल होगा जारी, इस वजह से परिणाम में हुई देरी

ना मंत्र, ना अग्नि और पंडितः सदियों पुरानी परंपरा तोड़कर युवक-युवती ने की शादी, छिड़ी बहस

DJ पर डांस करते हुए मौत का LIVE VIDEO, गश खाकर गिरा, दोस्त की शादी में आया था युवक

HAS Results 2023: ससुराल में मिला मायके जैसा प्यार, शिवाली बन गई तहसीलदार

HAS Results-2023: सरकारी नौकरी के साथ 6 घंटे पढ़ाई, चौथा प्रयास, SDM बनीं हेडकॉन्सटेबल की बेटी बबीता धीमान

बॉलीवुड सिंगर बेटी ने पूर्व क्रिकेटर पिता को किया हैरान, जन्मदिन पर दिया खास ‘तोहफा’

HPBOSE 12th Result 2023: हिमाचल 12वीं बोर्ड का रिजल्ट बिना इंटरनेट के करें चेक, इस नंबर पर करना होगा SMS

Dharamshala IPL 2023: धर्मशाला स्टेडियम के बाहर बवाल, ASP को घेरा, भीड़-पुलिस में धक्का-मुक्की

HPBOSE 12th Result 2023 LIVE: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कुछ ही देर में, यहां देखें पल पल की अपडेट्स
HPBOSE Class 12th Result 2023 चेक करने के स्टेप
- स्टेप 1 – सबसे पहले एचपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें.
- स्टेप 2 – यहां 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
- स्टेप 3 – एक नया पेज ओपन होगा इसमें रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करें.
- स्टेप 4 – स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा.
- स्टेप 5 – इसे डाउनलोड करके चेक कर लें.
जून में मिलेगी 12वीं की मार्कशीट
हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज घोषित होगा. इसके बाद स्टूडेंट स्टूडेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे. वहीं ओरिजनल मार्कशीट जून में संबंधित स्कूलों से प्राप्त की जा सकेगी. 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए स्टूडेंट्स को 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे. इससे कम अंक पाने वाले फेल घोषित कर दिए जाएंगे.
.
Tags: 12th results, Board result, HPBOSE
FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 08:27 IST









