हाइलाइट्स
बाड़मेर के बाखासर इलाके की है घटना
प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर दिया हत्या को अंजाम
पुलिस ने मृतक की पत्नी, प्रेमी और उसके दोस्त को किया दस्तयाब
बाड़मेर. पश्चिमी राजस्थान में स्थित बाड़मेर (Barmer) जिले के बाखासर थाना इलाके के हेमावास गांव में एक महिला ने अपने प्रेमी के हाथों पति का कत्ल (Murder) करवाकर उसे माउंट आबू की पहाड़ियों में फिंकवा दिया. तीन दिन की कड़ी मशक्कत के बाद करीब सात सौ आठ सौ मीटर गहराई से पुलिस और वन विभाग की टीम ने युवक का शव बरामद किया है. शव को जानवरों पूरी तरह नोंच खाया. पुलिस को युवक का क्षत विक्षत आधा शव मिला है. पुलिस ने पति की हत्या की साजिश रचने की आरोपी पत्नी और हत्या करने वाले प्रेमी समेत तीन लोगों को दस्तयाब कर लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है.
पुलिस के मुताबिक गोकलराम देवासी की शादी 3 साल पहले गुजरात की मांगी देवी से हुई थी. शादी के बाद गोकलराम की पत्नी मांगी देवी का पन्नाराम से संपर्क हो गया. पन्नाराम मांगी देवी का दूर के रिश्तेदार बताया जा रहा है. उसके बाद दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए. इसकी भनक गोकलराम को लग गई. इस पर पन्नाराम और मांगी देवी ने गोकलराम को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची.
दुल्हन से रेप: शादी से 5 दिन पहले मिला उम्रभर का दर्द, गहने लेने गई थी, ज्वेलर की बिगड़ गई नीयत
आपके शहर से (बाड़मेर)

2,000 Rupee Note Ban: RBI ने 2000 Note पर लिया बड़ा फैसला, सुनिए जनता की पहली प्रतिक्रिया | News18

RBI Withdraw 2000: 2000 Rupee Note क्यों हुए बंद, जानिए पूरी खबर | Demonetization | Breaking News

Breaking News : सचिवालय में कहां से आए 2.31 करोड़ रुपए, आज ही 2000 के नोट हुए बंद ? 2000 Note Ban

Breaking News: Rajasthan में Vande Bharat Express हुई हादसे का शिकार | Dausa |News18 Rajasthan |News

अज्ञात चोरों ने सूने घर को बनाया निशाना, 18 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और डेढ़ लाख की नगदी पार

राजस्थान: जयपुर में सचिवालय के पास योजना भवन में मिले 2.31 करोड़ रुपये, 1 किलो सोना, किसके हैं पता नहीं

Vande Bharat Express Train: राजस्थान में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन हुई हादसे का शिकार, जानिए पूरी घटना

2000 Rs Note Ban: RBI ने 2000 Note को Circulation से किया बाहर | RBI Withdraws 2000 |Demonetization

शादी में खुशियां मनाने आई थी 4 साल की बच्ची, देखकर बड़े पापा की बिगड़ी नीयत, अपहरण कर किया रेप

2000 Rupee Note News: 2000 के नोट बंद होंगे, आपके पास हैं तो क्या करें ? RBI Withdraw 2000 Rs Note

CBI Vs NIA: सीबीआई और एनआईए में क्या होता है अंतर? किसके पास है अधिक पावर? जानें इनका वर्किंग स्टाइल
सांचौर से किया गया था अपहरण
साजिश के तहत गोकलराम को गुजरात से 6 मई को घर बुलाया गया. उसके बाद 10 मई को उसे रवाना कर दिया गया. इस बीच सांचौर से पन्नाराम और उसके दोस्त मालाराम ने गोकलराम का अपहरण कर लिया. बाद में उसे नशीली दवाई खिलाकर बेहोश कर दिया. फिर गला घोंटकर गोकलराम की हत्या कर दी. शव माउंट आबू की पहाड़ियों में फेंक दिया ताकि उसे जानवर खा ले और किसी को शक भी नहीं हो.
गला दबाकर मारा था गोकलराम को
गोकलराम का 12 मई तक किसी तरह का कोई फोन नहीं आने पर परिजनों को उसकी चिंता हुई. उन्होंने उसकी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा. इस पर उन्होंने बाखासर पुलिस में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई. रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने गोकलराम के कॉल डिटेल के आधार पर पन्नाराम से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ. पन्नाराम ने बताया कि उन्होंने गोकलराम का गला दबाकर हत्या कर दी और शव माउंट आबू की पहाड़ियों में फेंक दिया.
पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया दस्तयाब
उसके बाद पुलिस ने पन्नाराम और उसके साथी मालाराम तथा गोकलराम की पत्नी मांग बाई को दस्तयाब कर लिया है. तीन दिन तक ढूंढने के बाद गोकलराम शरीर का आधा हिस्सा ही मिला है. आधे हिस्से को जानवर खा चुके थे. बाद में पुलिस ने उसे मोर्चरी में रखवाया. पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया है.
.
Tags: Barmer news, Love Story, Murder case, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 09:21 IST









