01

नई दिल्ली: ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और कैटरीना कैफ से सूरत मिलने की वजह से कुछ लड़कियां स्टार बन गईं. उन्हें फिल्मों में काम मिला. इसका ताजा उदाहरण, एक्ट्रेस अलीना रॉय और अमरीन कुरैशी हैं जो कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और कियारा आडवाणी की हमश्क्ल हैं. अलीना रॉय ‘रोश’ में नजर आईं, वहीं अमरीन कुरैशी ‘बैड ब्वॉय’ को लेकर सुर्खियों में रहीं. दिलचस्प है कि दोनों ही फिल्मों में उन्हें मिथुन चक्रवर्ती की बेटों मिमोह और नमाशी चक्रवर्ती के अपोजिट कास्ट किया गया. ऐश्वर्या राय से सूरत मिलने की वजह से पॉपुलर वेब सीरीज ‘क्लास’ फेम एक्ट्रेस अंजलि शिवरामन बीते दिनों काफी चर्चा में थीं. (फोटो साभार: Instagram@alinarai07@aishwaryaraibachchan_arb)
Author: Up Head Line
Views: 21









