नकुल कुमार/मोतिहारी. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित अंडर-16 श्यामल सिन्हा अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में पूर्वी चंपारण ने गोपालगंज को छह रन से हरा कर लगातार दूसरी जीत दर्ज की है. आगामी 24 मई को पूर्वी चंपारण का मुकाबला सीवान से होगा. सीवान के राजेंद्र स्टेडियम में टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने उतरी पूर्वी चंपारण की टीम ने 38.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 162 रन का स्कोर खड़ा किया. टीम की ओर से बल्लेबाजी में ऋषभ ने 45 रनों का योगदान दिया. वहीं,अंशु ने 23 रन, ललितेश्वर, आर्यन व अभिषेक ने क्रमशः 15, 15 व 14 रन की पारी खेली.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोपालगंज की टीम ने अंत तक संघर्ष किया, लेकिन पूर्वी चंपारण के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए गोपालगंज को 39 ओवर में 156 रन पर ऑल आउट कर दिया. इस तरह से पूर्वी चंपारण ने मैच छह रन से जीत लिया. गोपालगंज के बल्लेबाज आलोक ने 48 रनों की पारी खेली. जबकि, अतुल व शाश्वत ने क्रमशः 40 व 24 रन बनाए.
तुषार कुमार को मिला ‘मैन ऑफ द मैच’
आपके शहर से (गोपालगंज)

रात के अंधेरे में चल रहा था बालू खनन, तभी मौके पर पहुंच गए डीएम और एसपी, जानें फिर क्या हुआ

शादी के 16 वे दिन नवविवाहिता की कर दी हत्या, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान.. पढ़िए पूरी रिपोर्ट..

पूर्णिया के माता स्थान मंदिर में पूजा से होगी मनोकामना पूर्ण, इस विधि से भगवान को करें प्रसन्न!

बाबा ने झाड़फूंक के बहाने विवाहिता को प्रेम जाल में फंसाया, मंदिर में की शादी, अब अपनाने से कर रहा इनकार

भोजपुर के दो दरोगा को भरना होगा जुर्माना! यह आदेश नहीं मानना पड़ा भारी, डीएम ने सुनाया फैसला

कभी सालाना आते थे 11 हजार, अब रोज मिल रहे 10 लाख रुपये, जानें पटना के हनुमान मंदिर का प्रॉफिट फार्मूला

Vat Savitri Vrat 2023 : भागलपुर में वट सावित्री व्रत पर उमड़ी भीड़, जानिए इस पूजा का महत्व और पूजन विधि

Reserve Bank of India : फिर से नोट बंदी । RBI Notes | Demonetisation | RBI 2000 Ban। RBI Ban | Note

Sau Baat Ki Ek Baat : Bihar में योगी फॉर्मूला | Bulldozer | Bihar | Nitish kumar | News18 India

CBI Vs NIA: सीबीआई और एनआईए में क्या होता है अंतर? किसके पास है अधिक पावर? जानें इनका वर्किंग स्टाइल

Nalanda News: नालंदा में 248 स्कूलों के टीचरों का रुका वेतन, DEO ने तलब किया जवाब! जानिए मामला
तीन महत्वपूर्ण विकेट लेने वाले पूर्वी चंपारण के गेंदबाज तुषार कुमार को ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया. वहीं, मणिकांत ने भी लगातार दूसरे मैच में अच्छी गेंदबाजी का नमूना पेश किया. गोपालगंज के गेंदबाज रिंकल ने चार विकेट झटके, जबकि उज्ज्वल को दो विकेट मिला.
पश्चिम चंपारण टीम की जीत पर इसीडीसीए के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह, उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर, सचिव सह बीसीए टूर्नामेंट कमेटी कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम, कोषाध्यक्ष मनोज कनौजिया, मीडिया प्रभारी सह चयन समिति सदस्य प्रीतेश रंजन, टीम के कोच व उसके प्रशिक्षक अभिषेक कुमार उर्फ छोटू को बधाई दी.
.
Tags: Bihar News in hindi, Champaran news, Cricket news, Motihari news, Sports news
FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 08:08 IST









