मिस्टर 360 डिग्री के साथ क्या से क्या हो गया? पिछले IPL में लगाई शतकों की लाइन, अब लगाई अनचाही ‘हैट्रिक’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

राजस्थान रॉयल्स के एक बैटर ने बढ़ाई टीम की मुश्किल
पिछले सीजन 4 शतक ठोकने वाले के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

नई दिल्ली. 1 साल में मिस्टर 360 के साथ क्या से क्या हो गया..पिछले आईपीएल में बटलर के नाम का शोर था. उन्होंने 863 रन बनाए थे. एक-दो नहीं, पूरे 4 शतक ठोके थे और ऑरेंज कैप उनके सिर ही सजी थी. लेकिन, आईपीएल 2023 में जोस बटलर का बुरा हाल है. वो पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में भी शून्य पर आउट हो गए और उनके नाम एक अनचाही हैट्रिक दर्ज हो गई. वो लगातार तीसरे मैच में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. उन्हें कैगिसो रबाडा ने एलबीडब्ल्यू आउट किया. बटलर ने 4 गेंद खेली. लेकिन, खाता नहीं खोल पाए.

जोस बटलर पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और उससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भी शून्य पर आउट हो गए थे. ऐसा नहीं है कि उनके नाम बस डक की हैट्रिक दर्ज हुई है. बटलर इस सीजन में पूरे 5 बार शून्य पर आउट हुए हैं. इस तरह एक अनचाहा रिकॉर्ड उनके नाम हो गया. वह एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बैटर बन गए हैं. उनसे पहले हर्शल गिब्स, मिथुन मन्हास, मनीष पांडे और शिखर धवन 4-4 बार डक पर आउट हो चुके हैं.

पिता कारगिल युद्ध के हीरो, बेटा धोनी का पक्का शागिर्द, छक्का मार दिलाई टीम को जीत, प्लेऑफ की उम्मीद जगाई

बटलर के इस सीजन में खराब प्रदर्शन का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि 2016 में डेब्यू से लेकर 2022 तक वो सिर्फ एक बार ही शून्य पर आउट हुए थे. इस दौरान उन्होंने 85 पारियां खेली. वहीं, आईपीएल की पिछली 10 पारियों में ही बटलर 5 बार खाता नहीं खोल पाए हैं. पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स को फाइनल में पहुंचाने में अहम रोल निभाने वाले बटलर ने आईपीएल के 16वें सीजन में 14 पारियों में 392 रन बनाए हैं. इसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं.

Tags: IPL 2023, Jos Buttler, PBKS vs RR, Rajasthan Royals

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें