शादी में खुशियां मनाने आई थी 4 साल के बच्ची, देखकर बड़े पापा की बिगड़ी नीयत, अपहरण कर किया रेप

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

टोंक के निवाई में हुई खौफनाक वारदात
पुलिस ने आरोपी ताऊ को किया गिरफ्तार
आरोपी मासूम का अपहरण कर ले गया था गांव

दौलत पारीक.

टोंक. राजस्थान के टोंक (Tonk) जिले के निवाई थाना इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. यहां चार साल की एक मासूम बच्ची के साथ उसके अपने ही ताऊ ने रेप (Rape) की वारदात को अंजाम दिया. वारदात के बाद जख्मी हुई पीड़िता को उपचार के लिए निवाई सीएचसी में भर्ती कराया. वहां डाक्टर्स ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद टोंक जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. फिलहाल पीड़िता की हालत ठीक बताई जा रही है. वारदात की सूचना से पुलिस महकम में हड़कंप मच गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.

मामले की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भवानी सिंह राठौड़, पुलिस उपाधीक्षक संदीप सारस्वत और थानाधिकारी छोटेलाल पुलिस जाब्ते के साथ अस्पताल पहुंचे. एडिशनल एसपी ने पूरे मामले की जानकारी के लेकर आरोपी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए. उसके बाद पुलिस ने आरोपी ताऊ को गिरफ्तार कर लिया.

आपके शहर से (टोंक)

पीड़िता परिजनों के साथ शादी में आई थी
एएसपी भवानी सिंह राठौड़ ने बताया कि पीड़िता परिजनों के साथ अपने ही परिवार की शादी में निवाई आई थी. शादी निवाई के एक गार्डन में हो रही थी. इसी दौरान शुक्रवार के मौका पाकर आरोपी बच्ची को समारोह स्थल से अपने गांव ले गया. परिजन जब घर आ रहे थे तब बच्ची को ढूंढा लेकिन बच्ची नहीं मिली. तब बच्ची की बड़ी बहन ने बताया कि बड़े पापा उसे अपने साथ लेकर गए हैं.

आरोपी पीड़िता को घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया
उसके बार परिजनों ने बच्ची के ताऊ को फोन किया लेकिन उसने वह बंद कर दिया. तब सभी परिजन अपने घर गांव पहुंचे. थोड़ी देर बाद आरोपी बच्ची को घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पीड़िता की जांच करवाई है. पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि अब जांच के बाद में पूरा घटनाक्रम सामने आएगा. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Tags: Crime News, Rajasthan news, Rape cases, Tonk news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें