
नई दिल्ली. जी20 कार्यसमूह की अलग-अलग शहरों में बैठकें करा कर प्रतिनिधियों को अलग-अलग तरह के भोजन और भारत की तमाम सांस्कृतिक विरासत के दर्शन कराए जा रहे हैं, जो पीएम मोदी के विजन से हो रहा है. वरना अब से पहले विदेश से आने वाले प्रतिनिधि दिल्ली और आसपास के एक दो शहर – आगरा, जयपुर हो कर लौट जाते थे. या फिर चार-पांच महानगरों को ही देख पाते थे. महानगरों की संस्कृति दुनिया भर में एक जैसी ही होती है. लेकिन इस बार उन्हें देश भर के सांस्कृतिक केंद्रों तक ले जाया जा रहा है. वहीं बैठकें हो रही हैं. इस तरह जी 20 देशों के प्रतिनिधियों को भारत को देखने और समझने का बेहतर मौका मिल रहा है.
हाल में जी20 संस्कृति कार्य समूह की दूसरी बैठक सांस्कृतिक शहर भुवनेश्वर में संपन्न हुई. इस बैठक में शामिल मेहमानों को लजीज व्यंजनों के साथ एक ‘खास’ तरह खाना भी परोसा गया. खाना खाकर मेहमान तरीफ किए बिना नहीं रह पाएं. यह लंच और डिनर दोनों में परोसा जा रहा था. मेहमान इन व्यंजनों की रेसिपी और बनाने की विधि भी पूछते रहे. इन्हें बनाने वाले शेफ मोदी सरकार के इस प्रयास खुश हैं.
यहां बात कर रहे हैं मिलेट्स से बने व्यंजनों की.
भारत सरकार मिलेट्स को प्रमोट कर रही है. यही वजह है कि भुवनेश्वर में चल रही जी 20 संस्कृति कार्य समूह की बैठक मिलेट्स से बने तरह तरह के व्यंजनों को परोसा गया. शेफ मिलेट्स के इतने व्यंजन बना रहे हैं कि लंच और डिनर में दोनों में कई कई काउंटर लगाए गए. मिलेट्स से बने व्यंजनों का लुत्फ बैठक में आए सभी मेहमानों ने उठाया और खाने के बाद तरीफ करते रहे. मेहमानों की रुचि को देखते हुए शेफ रोज नए नए व्यंजन बनाकर मेहमानों को परोसते रहे.
भुवनेश्वर में जिस होटल में जी20 संस्कृति कार्य समूह की बैठक हुई, वहां के शेफ संतोष नायक बताते हैं कि रोजाना 18 से 20 व्यंजन मिलेट्स के बनाए गए. इसमें वेज के अलावा नानवेज में मिलेट्स को शामिल किया गया. इतना ही नहीं मिलेट्स की मिठाइयां भी मेहमानों को परोसी गयीं. रागी का छेना, मिलेट्स का छेनापोडा भी खास रहा, इसे बैठक में शामिल मेहमानों ने पसंद किया. इस तरह जी20 संस्कृति कार्य समूह की बैठक की मदद मिलेट्स को प्रमोट कर खानपान में भारतीय विविधता से परिचित कराया गया..
.
Tags: G20 Summit
FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 10:40 IST









