Chennai: चेन्नई में आरबीआई का 535 करोड़ रुपये कैश ले जा रहा ट्रक हुआ खराब, तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


चेन्नई. दो ट्रक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का कैश लेकर चेन्नई से वेल्लुपुरम जा रहे थे. लेकिन एक ट्रक में कुछ तकनीकी खराबी आ गई जिसकी वजह से उसे चेन्नई के तांबरम इलाके में रुकना पड़ा. इऩ दोनों ट्रकों में 1070 करोड़ रुपये की नकदी ले जाई जा रही थी. नेशनल हाईवे पर 17 पुलिस अधिकारी उन ट्रकों को एस्कार्ट कर रहा थे.

इंडिया टुडे के अनुसार यह सूचना मिलते ही कि 535 करोड़ रुपये की नकदी ले जा रहा ट्रक रास्ते में खराब हो गया है, क्रामपेट पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंच गई. क्रामपेट पुलिस को अतिरिक्त सुरक्षा के लिए बुलाया गया था. दोनों ट्रक आरबीआई चेन्नई से नकदी लेकर वेल्लुपुरम जा रहे थे ताकि उसे जिले के बैंकों में पहुंचाया जा सके. लेकिन जब दोनों में से एक ट्रक खराब हो गया तो उसे सुरक्षा कारणों से चेन्नई के तांबरम में नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ सिद्धा ले जाया गया.

ये भी पढ़ें- Air India की फ्लाइट में 7 घंटे तक चीखता-चिल्लाता रहा बुजुर्ग, यात्रियों के नाक में कर दिया दम, पैनिक अटैक आने पर करने लगा गाली-गलौज

तांबरम के सहायक पुलिस आयुक्त श्रीनिवासन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने पाया कि ट्रक खराब हो गया है. ट्रक को नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ सिद्धा भेजा गया और उसके गेट बंद कर दिए गए. इंस्टीटयूट में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया. जब मैकेनिक ने ट्रक को ठीक कर दिया तो उसे आरबीआई चेन्नई वापस भेज दिया गया.

Tags: Chennai, RBI

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें