Street Food: महासमुंद में यहां मिलती है मस्ताना ग्रीन चाट, खाने के लिए लगती है लंबी लाइन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रामकुमार नायक/महासमुंद.भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत को लेकर हर कोई फिक्रमंद रहता है. ऐसे में जरूरी है कि दिन की शुरुआत हेल्दी ब्रेकफास्ट से हो. अगर बाहर कुछ चटपटा खाने का मन करे तो आप हेल्दी गुणों से भरपूर ग्रीन चाट खा सकते हैं. महासमुंद जिले में ऐसी ही चाट की दुकान फेमस है, जहां हेल्दी ग्रीन चाट बड़ी ही आसानी से मिलती है. यह दुकान महासमुंद जिला मुख्यालय से लगभग 113 किमी. दूर सरायपाली में लगती है. इस दुकान का नाम मस्ताना ग्रीन चाट है.

मस्ताना चाट खाने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं. महासमुंद जिले के सरायपाली शहर के मुख्य मार्ग होते हुए जय स्तंभ चौक से थोड़ी दूरी पर डॉ. कोसरिया क्लिनिक के पास या कहें टैक्सी स्टैंड के सामने रोड के किनारे ‘मस्ताना ग्रीन चाट’ नाम से चाट कॉर्नर है. चाट विक्रेता पुरंदर साव ने बताया कि वे रायगढ़ जिले के पुसौर स्थित मौहापाली गांव के रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि जैसे कोई यह चाट खाए तो उसे मस्त लगे इसलिए इसका नाम मस्ताना चाट रखा गया है.

 40 रुपए प्रति प्लेट मिलती है ग्रीम चाट

चाट विक्रेता ने बताया कि पुरंदर साव महासमुंद जिले के सरायपाली में पिछले आठ वर्षों से मस्ताना ग्रीन चाट की दुकान लगा रहे हैं. चाट दुकान संचालित करने में उनके बेटा-बेटी के अलावा एक कर्मचारी सहयोग करता है. मस्ताना ग्रीन चाट दुकान में ग्रीन चाट, खस्ता, मुर्रा भेल, दही गुपचुप, पानी गुपचुप, बनाते हैं. सबसे ज्यादा ग्रीन चाट और खस्ता की ज्यादा डिमांड है. ग्रीन चाट हाफ प्लेट 20 रुपए है. फूल प्लेट की कीमत 40 रुपए प्रति प्लेट है. इसमें खाने वाले और बेचने वाले दोनों का नुकसान नहीं है.

महासमुंद में इन स्थानों पर लगती है दुकानें

महासमुंद जिले के बसना में एक और सरायपाली में तीन स्थानों पर मस्ताना ग्रीन चाट की दुकान लगती है. सरायपाली में सुमित कपड़ा बाजार के सामने, पंजाब नेशनल बैंक के सामने और टैक्सी स्टैंड के सामने लगती है. बसना में अवर लेडिस हॉस्पिटल के पास चाट के शौकीनों के लिए मस्ताना चाट की दुकान सजती है. इन दुकानों पर शाम ढलते ही अच्छी खासी भीड़ हो जाती है. महिला-पुरुष जो भी यहां से निकलता है, एक बार जरूर आता है और मस्ताना ग्रीन चाट का स्वाद लेता है. बेहतरीन मसालों से बनाई गई ग्रीन चाट, खस्ता और पानी के गोलगप्पे यहां की भाषा में गुपचुप लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते रहते हैं, जो भी यहां आकर एक बार चाट खा लेता है, वह यहां के स्वाद की तारीफ करता रहता है.

स्वाद को लेकर लोगों की राय

यहां के चाट और गुपचुप महिलाओं से ज्यादा पुरुषों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं. शाम ढलते ही यहां अच्छी खासी भीड़ देखी जाती है. यशवंत साहू ने बताया कि मस्ताना ग्रीन चाट का टेस्ट बहुत बढ़िया रहता है. पिछले डेढ़ दो सालों से मस्ताना ग्रीन चाट खाने आते हैं. ग्रीन चाट में खस्ता, हरा मटर, आलू, टमाटर,प्याज, खट्टा मीठा चटनी डालकर बनाया जाता जिसकी वजह से बेहतरीन टेस्ट मिलता है.

Tags: Chhattisagrh news, Latest hindi news, Mahasamund News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें