IPL Playoffs: विराट की आरसीबी ने बढ़ाई 3 दिग्गजों की टेंशन, मुंबई-चेन्नई मुश्किल में

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग अब ऐसे मकाम पर है, जहां हर मुकाबला कई टीमों को टेंशन दे रहा है. अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच को ही ले लीजिए. इस मुकाबले को जीता तो विराट कोहली की टीम आरसीबी ने. लेकिन हारने वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद के सफर पर इस हार से कोई असर नहीं पड़ा. हां, बैंगलोर की इस जीत ने एमएस धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स, केएल राहुल के लखनऊ सुपर जाएंट्स और रोहित शर्मा के मुंबई इंडियंस की टेंशन जरूर बढ़ा दी. आइए देखते हैं कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जीत का चेन्नई, लखनऊ या मुंबई की टीम पर कितना असर पड़ा.

चेन्नई का मुकाबला करो या मरो का
चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम फिलहाल आईपीएल प्वाइंट टेबल पर 15 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है. इसके बावजूद उसका प्लेऑफ में पहुंचना तय नहीं है. चेन्नई को अब अपने आखिरी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ना है. अगर सीएसके यह मुकाबला जीती तो प्लेऑफ में जगह पक्की हो जाएगी. लेकिन यदि धोनी की टीम हारी तो उसे लखनऊ, मुंबई और बैंगलोर के आखिरी मुकाबलों का इंतजार करना होगा. यदि लखनऊ, मुंबई और बैंगलोर अपने आखिरी मुकाबले जीत लेती हैं तो चेन्नई बाहर हो जाएगी. यदि लखनऊ, मुंबई और बैंगलोर में से एक भी टीम अपना आखिरी मुकाबला हारी तो चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ में पहुंच जाएगी.

लखनऊ की किस्मत चेन्नई जैसी
लखनऊ सुपर जाएंट्स के फिलहाल प्वाइंट टेबल में 15 अंक हैं. लेकिन वह चेन्नई सुपर किंग्स से रनरेट में पीछे होने के कारण के साथ तीसरे नंबर पर है. लखनऊ को अब अपने आखिरी मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स से भिड़ना है. अगर एलएसजी यानी लखनऊ यह मुकाबला जीती तो 17 अंक लेकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर लेगी. लेकिन यदि एलएसजी की टीम हारी तो उसे चेन्नई, मुंबई और बैंगलोर के मैच का इंतजार करना होगा. यदि मुंबई और बैंगलोर में से कोई टीम हार जाए तो लखनऊ सुपर जाएंट्स अपना आखिरी मैच हारकर भी प्लेऑफ में पहुंच जाएगी.

मुंबई की किस्मत आरसीबी के हाथ में
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जीत ने सबसे ज्यादा टेंशन मुंबई इंडियंस को दी है. इन दोनों टीमों के एक बराबर 14-14 अंक हैं. रनरेट में विराट कोहली की टीम आरसीबी बेहतर हैं. रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस प्वाइंट टेबल में पांचवें नंबर पर है. अब अगर चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स अपने मुकाबले जीत लें तो ये दोनों टीमें आसानी से प्लेऑफ में पहुंच जाएंगी. ऐसे में टॉप-4 की सिर्फ चौथी जगह खाली रह जाएगी. इस जगह के लिए मुंबई का मुकाबला बैंगलोर से होगा. अब अगर बैंगलोर यह मुकाबला जीत ले तो मुंबई को भारी अंतर से जीत की जरूरत होगी. क्योंकि फिलहाल बैंगलोर का रनरेट 0.180 है. जबकि मुंबई इंडियंस (-0.128) का रनरेट माइनस में है. ऐसे में पलड़ा बैंगलोर का भारी लगता है.

Tags: IPL 2023, Royal Challengers Bangalore, Virat Kohli

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें