Ranchi Gold Rate: वट सावित्री पर सस्ता हुआ सोना, चांदी के भी गिरे भाव, जानें आज की कीमत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिखा श्रेया/रांची. वट सावित्री पर्व पर सोने व चांदी सस्ते हुए हैं. लगातार दूसरे दिन इनके दामों में गिरावट देखी जा रही है. ऐसे में खरीदारी करनेवालों के लिए अच्छी खबर है. लगन के मद्देनजर भी खरीदारी का अच्छा मौका है. झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 57,450 रुपए व 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के भाव 60,320 रुपए तय किए गए हैं. वहीं, चांदी प्रति किलो 78,100 रुपए के भाव से बेची जाएगी.

सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के सदस्य मनीष शर्मा ने News18 Local को बताया कि सोना व चांदी के भाव में गिरावट देखी गई है. प्रति किलो चांदी की दर आज 100 रुपए गिरी है. आज चांदी प्रति किलो 78,100 रुपए के भाव से बेची जाएगी. जबकि कल (गुरुवार) शाम तक चांदी 78,200 रुपए की दर से बिक्री की गई थी.

सोना के भाव घटे

मनीष शर्मा ने बताया कि 22 कैरेट व 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम के भाव में करीब 200 रुपए की गिरावट देखी गई हैं. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 58,650 रुपए बिका. आज इसकी कीमत 57,450 रुपए तय की गई है. यानी दाम में 200 रुपए की गिरावट देखी गई. वहीं, गुरुवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 60,530 रुपए के भाव से खरीदा था. आज इसकी कीमत 60,320 रुपए तय की गई है. यानी भाव में 210 रुपए की गिरावट देखी गई.

आपके शहर से (रांची)

ऐसे चेक करें सोने की शुद्धता

बता दें कि अब आप सोने की शुद्धता घर बैठे भी चेक कर सकते हैं. इसके लिए सरकार ने एक ऐप बनाया है, जिसका नाम ‘BIS Care app’ है. इस ऐप की मदद से ग्राहक घर बैठे सोने की शुद्धता (Purity) की जांच कर सकते हैं. वहीं अगर ग्राहक को कोई शिकायत है तो वो इसी ऐप की मदद से शिकायत भी कर सकते हैं.

Tags: Gold Price Today, Ranchi news, Silver Price Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें