Twitter बन गया नया YouTube, यूजर्स पोस्ट कर सकते हैं पूरी मूवी, मस्‍क ने बताया वीडियो डालकर पैसा कमाने का नुस्‍खा!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

अब ट्विटर पर पोस्ट किए जा सकेंगे 2 घंटे लंबा वीडियो
केवल ब्लू सब्सक्राइबर्स के लिए पेश हुआ है नया फीचर
रेगुलर ट्विटर यूजर्स के लिए लिमिट 140 सेकेंड तक है

नई दिल्ली. Twitter की कमान एलन मस्क के हाथों में आने के बाद से इसमें एक के बाद एक कई फैसले लिए जा रहे हैं. Twitter में अब कई नए-नए फीचर्स मिलने लगे हैं. अब मस्क ने नया एलान करते हुए जानकारी दी है कि यूजर्स इस प्लेटफॉर्म पर अब दो घंटे तक या 8GB की साइज वाला वीडियो पोस्ट कर सकते हैं. हालांकि, ये सभी के लिए नहीं है.

एलन मस्क ने गुरुवार रात ये जानकारी दी कि ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर्स अब 2 घंटे तक लंबे या 8GB साइज तक के वीडियोज पोस्ट प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर सकते हैं. यानी लगभग एक पूरी मूवी को यहां पोस्ट किया जा सकता है. ये जानकारी मस्क ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है.

Tags: Elon Musk, Social media, Tech news, Twitter

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें