हाइलाइट्स
ललन सिंह की मटन पार्टी पर भाजपा नेताओं के तीखे बोल से बिफरा जदयू.
सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को ललन सिंह ने छुटभैया नेता कहा.
JDU मुंगेर जिलाध्यक्ष ने बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी को लीगल नोटिस भेजा.
पटना. मुंगेर से जदयू के सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की तरफ से बीते रविवार (14 मई) को महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के लिए दी गई ‘मटन-चावल पार्टी’ को लेकर विवाद चरम पर पहुंच गया है. अब इसको लेकर जदयू की ओर से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को कानूनी नोटिस भेजा गया है. इसके साथ ही जदयू ने थाने में आवेदन देकर उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर दी है. इतना ही नहीं जदयू भाजपा के नेता और विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा को भी कानूनी शिकंजे में लेने की तैयारी कर रहा है.
बता दें कि ललन सिंह की इस ‘मटन पार्टी’ को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने चुटकी लेते हुए कहा था कि कार्यकर्ता सम्मान भोज में मटन चावल के साथ सार्वजनिक रूप से शराब भी परोसी गई थी. सम्राट चौधरी के इसी बयान के बाद जदयू इतना नाराज हो गया है कि इस मामले पर कानूनी नोटिस तक भेज दिया. जदयू की नाराजगी सिर्फ सम्राट चौधरी पर ही नहीं है, बल्कि भाजपा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा के उस बयान से भी नाराज है कि जब से मुंगेर में भोज हुआ है तब से मुंगेर से सारे कुत्ते गायब हो गए हैं. जदयू अब विजय सिन्हा के बयान के बाद भी उन्हें भी नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है.
सम्राट का प्रहार
एक तरफ जदयू बीजेपी नेताओं को नोटिस भेजने और थाने में आवेदन दे कर कार्रवाई की मांग कर रहा है, वहीं दूसरी ओर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी पलटवार किया है. सम्राट चौधरी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुझे लीगल नोटिस भेजा गया मैं जवाब दूंगा. यही नहीं कहां-कहां शराब बिक रही है, और कौन लोग इससे जुड़े हैं, सब जानकारी दूंगा. जदयू के लोग चिंता नहीं करे सब कुछ बहुत जल्द सामने आ जाएगा.
आपके शहर से (पटना)

Breaking News : बिहार में नियोजित शिक्षकों का महा-आंदोलन | Teacher Protest News | Bihar Job | Jobs

Train Update: रेल यात्रा अब और सुगम, बरौनी से खुलने वाली इस ट्रेन में एलएचबी कोच, जानें खूबी

Dhirendra Shastri News: धीरेंद्र शास्त्री का कटा चालान, पटना में सीट बेल्ट नहीं लगाने के कारण हुई कार्रवाई

Patna Protest News : Giriraj Singh का पटना में धरना, क्या है पूरा मामला। RJD | JDU | Top News

Indian Railway: पटना से हावड़ा के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, जानिए स्टॉपेज और टाइमिंग

Saharsa: इस गांव के अधिकांश हिन्दू लगाते हैं मुसलमान सरनेम, मुगलकाल से जुड़ा इतिहास, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

यूपी की राह पर बिहार! वांटेड क्रिमिनल के घर चला पुलिस का बुलडोजर, टॉप 100 अपराधियों की लिस्ट तैयार

Samastipur: समस्तीपुर में हर्ष फायरिंग ने ली एक और जान! खुशियों से पहले घर में पसरा मातम

RPF Constable Salary: आरपीएफ में कांस्टेबल की कितनी है सैलरी, क्या-क्या मिलती है सुविधाएं? जानें कैसे बनते हैं इंस्पेक्टर

Land For Job Scam में Rabri Devi से पूछताछ खत्म । Top News | Patna News in Hindi, Latest Patna News
ललन का पलटवार
वहीं, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह बीजेपी नेताओं पर बेहद हमलावर हैं. सम्राट चौधरी के आरोप पर जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा मैं छुटभैया नेताओं पर बयान नहीं देता हूं. अगर कोई अनर्गल बात करेगा तो उसे नोटिस तो जाएगा ही, ये तो कानूनी प्रक्रिया है. जिन लोगों ने इस तरह का बयान दिए हैं उन्हें हमारे जिला अध्यक्ष ने नोटिस दिया है, आगे कानूनी प्रक्रिया जो होगी वो होगी.
पूरा मामला समझिये
बता दें कि मुंगेर के पोलो मैदान में ललन सिंह ने 14 मई को मीट-भात भोज का आयोजन किया था. इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए थे. सबसे पहले सम्राट चौदरी ने आरोप लगाया कि इस पार्टी में शराब भी परोसी गई थी. इसके बाद विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने भी सवाल उठाते हुए कहा था कि लोग चर्चा कर रहे हैं कि इस पार्टी में मुर्गे और बकरे की जगह किस जानवर का मांस परोसा गया, क्योंकि मुंगेर से बड़ी संख्या में कुत्ते गायब हैं.
सम्राट को लीगल नोटिस
इन आरोपों के बाद से ही जदयू की ओर से पलटवार किया जाने लगा और कानूनी कार्रवाई की बात कही गई. अब मुंगेर के जिलाध्यक्ष नचिकेता मंडल ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को लीगल नोटिस भेज दिया है. उनसे मीट भात पार्टी में शराब परोसे जाने के आरोपों का 15 दिन में सबूत सार्वजनिक करने की चुनौती दी है. साथ ही यह भी कहा है कि अगर ऐसा नहीं कर पाए तो केस लड़ने के लिए तैयार रहें.
.
Tags: Bihar latest news, Bihar News
FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 09:08 IST









