पटना. पटना में सीट बेल्ट नहीं लगाने के कारण पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Pt. Dhirendra Krishana Shastri) का चालान काटा गया है. दरअसल बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री मध्यप्रदेश नंबर की गाड़ी पर चढ़कर पटना एयरपोर्ट से पनाश होटल के लिए आये थे.इस दौरान सीट बेल्ट नहीं लगाने के कारण पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. पटना ट्रैफिक पुलिस की ओर से यह कार्रवाई की गई है.
बता दें, पंडित धीरेंद्र शास्त्री 13 मई को पटना आये थे. इस दौरान पटना एयरपोर्ट से भोजपुरी फिल्म स्टार और सांसद मनोज तिवारी गाड़ी चलाकर धीरेंद्र शास्त्री को पनाश होटल ले गए थे. इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री और मनोज तिवारी दोनों ने सीट बेल्ट नहीं लगाया था. मनोज तिवारी ड्राइविंग सीट पर, तो धीरेंद्र शास्त्री उनके बगल में बैठे नजर आए. इसका वीडियो सोशल मीडिया में भी खूब वायरल हुआ था. इस वजह से धीरेंद्र शास्त्री का चालना काटा गया है.
आपके शहर से (पटना)

Land For Job Scam में Rabri Devi से पूछताछ खत्म । Top News | Patna News in Hindi, Latest Patna News

RPF Constable Salary: आरपीएफ में कांस्टेबल की कितनी है सैलरी, क्या-क्या मिलती है सुविधाएं? जानें कैसे बनते हैं इंस्पेक्टर

Train Update: रेल यात्रा अब और सुगम, बरौनी से खुलने वाली इस ट्रेन में एलएचबी कोच, जानें खूबी

आप भी रहें सतर्क! युवक ने ऑर्डर किया ड्रोन कैमरा…पैकेट से निकली पानी की बोतल, Video

Samastipur: समस्तीपुर में हर्ष फायरिंग ने ली एक और जान! खुशियों से पहले घर में पसरा मातम

यूपी की राह पर बिहार! वांटेड क्रिमिनल के घर चला पुलिस का बुलडोजर, टॉप 100 अपराधियों की लिस्ट तैयार

Saharsa: इस गांव के अधिकांश हिन्दू लगाते हैं मुसलमान सरनेम, मुगलकाल से जुड़ा इतिहास, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Patna Protest News : Giriraj Singh का पटना में धरना, क्या है पूरा मामला। RJD | JDU | Top News

Breaking News : बिहार में नियोजित शिक्षकों का महा-आंदोलन | Teacher Protest News | Bihar Job | Jobs

Indian Railway: पटना से हावड़ा के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, जानिए स्टॉपेज और टाइमिंग
वहीं मनोज तिवारी पर भी ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने के चलते जुर्माना लग सकता है. पटना की ट्रैफिक पुलिस मनोज तिवारी पर जुर्माना लगा सकती है. दरअसल धीरेंद्र शास्त्री को पटना एयरपोर्ट से होटल पनाश तक मनोज तिवारी ही गाड़ी चलाकर ले गए थे. इस दौरान दोनों सीट बेल्ट बांधे नजर नहीं आए. दिग्गजों के द्वारा ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अनदेखी को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया. उल्लेखनीय है कि यातायात नियमों के अनुसार सीट बेल्ट नहीं बांधने पर कार का चालान काटे जाने व एक हजार रुपये जुर्माना का प्रावधान है.
13 मई को तड़के सुबह 8 बजे पंडित धीरेंद्र शास्री पटना एयरपोर्ट पहुंचे थे. इसके बाद वह एयरपोर्ट से पटना के एक निजी होटल पहुंचे. इस दौरान पूरे रास्ते भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली. शाम को बाबा होटल से कथा स्थल पहुंचे और फिर कथा कहने के बाद वापस होटल स्थित निवास स्थल पहुंचे. यही सिलसिला चारों दिन रहा, लेकिन अंतिम दिन वे कथा स्थल से सीधे एयरपोर्ट पहुंचे और खजुराहो के लिए रवाना हो गए. इस दौरान पूरे रास्ते बाबा के भक्तों का मेला लगा रहा. होटल से लेकर कथा स्थल तक सड़क पर भी सिर्फ भक्त ही भक्त दिखाई दिए. सभी भक्तों की एक ही इच्छा थी कि एक बार बस बाबा के दर्शन हो जाएं. इस दौरान जिनको बाबा का के दर्शन नहीं हुए वह उनकी गाड़ी को छूकर ही आशीर्वाद लेते दिखे.
.
Tags: Bihar News, PATNA NEWS, Pt. Dhirendra Shastri
FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 08:45 IST









