Meerut Gold Price: शुक्रवार को भी सोने व चांदी के रेट में हुई गिरावट, यह है भाव

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विशाल भटनागर, मेरठ. मेरठ सर्राफा बाजार से खरीदारी करने की सोच रहे उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है. शुक्रवार को भी सर्राफा बाजार में सोने चांदी के रेट में गिरावट दर्ज हुई है. सोना जहां ₹100 की गिरावट के साथ 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम 61,800 रुपए हो गया है. वहीं चांदी की बात की जाए तो चांदी में भी ₹200 की गिरावट के साथ ₹72,150 के रेट पर पहुंच गई है. जबकि 2 दिन पूर्व दोनों के ही रेट आसमान छू रहे थे.

ऐसे में अगर आप मेरठ सर्राफा बाजार से खरीदारी करने जा रहे हैं. तो अन्य कैरेट के दाम जानना आपके लिए आवश्यक है. आभूषणों में सबसे ज्यादा उपयोग होने वाले 22 कैरेट सोने की रेट की बात की जाए. तो अब मेरठ शहर में 56,650 रुपए, 18 कैरेट के 46,350 एवं 14 कैरेट के लिए ₹36050 प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे. जबकि गुरुवार को 22 कैरेट लिए आपको ₹56,741, 18 कैरेट के लिए 46,425 व 14 कैरेट के लिए 36,108 रुपए प्रति 10 ग्राम देने चुकाने पड़ते. यही नहीं अगर बुधवार की बात करे तो. 22 कैरेट के लिए 57, 016, 18 कैरेट के लिए 46,649, रुपए व 14 कैरेट के दाम ₹36,283 रुपए प्रति 10 ग्राम उपभोक्ताओं को चुकाने थे.

यह है चांदी के दाम
बुधवार को जहां चांदी तेवर दिखाते हुए ₹650 की बढ़ोतरी के साथ के साथ 72450 पहुंच गई थी. इसमें गुरुवार को ₹100 की गिरावट हुई है. तब चांदी भी ₹72350 प्रति किलो पहुंच गई. इसी तरह शुक्रवार को भी चांदी के रेट में ₹200 की गिरावट हुई हैअब चांदी मेरठ शहर में आपको ₹72,150 प्रति किलो मिलेगी.

आपके शहर से (मेरठ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

Tags: 24 carat gold price, Gold Price Today, Meerut news, Silver Price Today, Uttar pradesh news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें