Car Driving Tips: कब और कितनी बार दबाया जाता है क्लच, जान लें इसको यूज करने का सही तरीका

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

कार के क्लच को सही यूज करने से कार का माइलेज बढ़ता है.
इससे कार के इंजन की लाइफ भी बढ़ती है.
साथ ही सही प्रयोग से क्लच प्लेट लंबे समय तक चलती हैं.

नई दिल्ली. कार को ड्राइव करना दिखने में काफी आसान होता है. इसे आसानी से सीखा भी जा सकता है. लेकिन ड्राइविंग सीख लेना और कार को सही तरीके से चलाना ये दोनों बहुत अलग बातें हैं. ऐसे में हमें ये जानना जरूरी है कि कार में किस पार्ट का क्या रोल होता है और इसे सही तरीके से कैसे चलाया जा सकता है. आज हम आपको ऐसे एक फंक्‍शन के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिसके बिना कार को चलाना मुमकिन नहीं है. ये होता है कार का क्लच. कार को चलाना हो, ब्रेक लगाना हो या गियर बदलना हो, सभी काम क्लच के बिना नहीं किए जा सकते हैं. मैनुअल गियर ट्रांसमिशन की कारों में खासकर क्लच का एक बड़ा यूज होता है.

अब यदि आप ड्राइविंग करना सीख रहे हैं तो आपको ये ध्यान में रखना जरूरी है कि कब और कितनी बार क्लच को दबाया जाता है. इसका सही इस्तेमाल कैसे किया जाए जिससे क्लच प्लेट की लाइफ भी बनी रहे और आपकी कार का इंजन भी सालों साल नया जैसा चलता रहे. तो आइये आपको आसान भाषा में समझाते हैं क्लच के 4 यूज जिससे आसानी से आप कार चलाना सीख सकते हैं और जिंदगी भर काम आएगा.

ये भी पढ़ेंः Driving Mistakes: 10 गलतियां जो ले लेती हैं कार की जान, नई चमचमाती गाड़ी भी कुछ ही दिनों में हो जाएगी कबाड़

कार के गियर बदलते समयः कार के गियर बदलने के दौरान क्लच का यूज करें. गियर बदलने से पहले क्लच को दबाएं और उसके बाद गियर बदलें. बिना क्लच दबाए गियर बदलने से गियर के चक्के तो खराब होंगे ही आपकी कार को भी जबर्दस्त झटका लगेगा. साथ ही इंजन पर भी लोड आएगा.

कार आगे चलाने के लिएः खड़ी कार को आगे चलाने के लिए आप पहले क्लच को दबाएं और उसके बाद फर्स्ट गियर डालने के बाद क्लच को धीरे-धीरे रिलीज करें. ऐसा करने से आप कार को आगे बढ़ा सकेंगे.

कार को रोकने के दौरानः कार को रोकने के दौरान पहले ब्रेक लगाएं और इसके बाद क्लच को दबाएं. ऐसा करनेसे आप कार को आसानी से जिस भी गियर में रोकना चाहेंगे रोक सकेंगे. कार बंद नहीं होगी. हालांकि स्पीड कम करने के दौरान गियर को बदल कर रोकते समय दूसरे से पहले में ले आना चाहिए.

कम स्पीड में हॉफ क्लचः यदि आप कम स्पीड में और पहले या दूसरे गियर में कार को चला रहे हैं तो हॉफ क्लच को प्रेस कर के गाड़ी चलाएं. ऐसा करने से कार न तो बंद होगी और न ही झटके देगी. इससे इंजन पर भी उतना लोड नहीं आएगा. हालांकि ऐसा ज्यादा देर तक नहीं करना चाहिए.

Tags: Auto News, Car, Car Bike News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें