
हाइलाइट्स
दो बहनों को लव जिहाद का शिकार बनाकर 14 लाख रुपये की ठगी की गई
पुलिस ने मामले की सज्ञान लेने के बाद जांच शुरू कर दी है
गाजियाबाद. दिल्ली से सटे गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम चौकी नीति खंड क्षेत्र में दो बहनों को लव जिहाद का शिकार बनाकर 14 लाख रुपये की ठगी की गई. आरोपी युवक रज्जी ने राहुल नाम बताकर दोनों बहनों को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर दोनों से अवैध संबंध बनाए. इसके बाद उसने पीड़िताओं के बुजुर्ग माता-पिता के नाम से 14 लाख रुपए का लोन लिया. जिसके बाद बुजुर्ग माता-पिता को जब उसकी सच्चाई का पता चला तो पीड़ित परिवार ने चौकी में लिखित शिकायत पत्र दिया. पुलिस ने मामले की सज्ञान लेने के बाद जांच शुरू कर दी है. फिलहाल आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है.
एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना इंदिरापुरम में एक तहरीर प्राप्त हुई है. जिसमें एक बुजुर्ग दंपत्ति ने आरोप लगाया है कि उनकी दो बेटियों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है. दंपत्ति ने कहा है कि नीति खंड में जिस मकान को उन्होंने लिया है उसे दिलवाने में एक शख्स ने मदद की थी. उसने अपना नाम बदलकर राहुल बताया था. इस मामले में आरोपी को हिरासत में लिया गया है. प्रारंभिक पूछताछ में यह बात निकलकर सामने आई है कि आरोपी ने अपना नाम छिपाकर बताया था. मामले में जांच जारी है. आगे आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी.
उधर मामला सामने आते ही हिंदू रक्षा दल भी थाने पहुंचा. हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने बताया कि परिवार लव जिहाद का शिकार हुआ है. परिवार में 6 बेटियां हैं और आरोपी ने नाम बदलकर दो बेटियों को प्रेम जाल में फंसा लिया है. आलम यह है कि वह फ्लैट पर भी कब्जा कर चुका है. इतना ही नहीं उसने बुजुर्ग माता पिता के नाम पर दोनों बेटियों से 14 लाख रुपये भी ले चुका है. बावजूद इसके दोनों बेटियां समझने को तैयार नहीं हैं. अब परिवार आत्महत्या की बात कर रहा है.
.
Tags: Ghaziabad News, UP Love Jihad Case
FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 06:53 IST









