हाइलाइट्स
RCB ने एक मैच में SRH को 8 विकेट से हराया
विराट कोहली ने मैच में 63 गेंद में शतक ठोका
नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद पर आईपीएल 2023 के 65वें मुकाबले में 8 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की और प्लेऑफ के करीब पहुंच गई. इस मैच में आरसीबी को 187 रन का लक्ष्य मिला था. इसका पीछा करते हुए विराट कोहली ने शतक जड़ा. उन्होंने 63 गेंद में 100 रन बनाए. ये कोहली का आईपीएल में छठा शतक है. इसके साथ ही वो लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में क्रिस गेल के साथ संयुक्त रूप से नंबर-1 बल्लेबाज हो गए.
विराट कोहली की इस पारी से उनके फैंस गदगद हैं. जब फैंस इतने खुश हैं तो फिर इसका अंदाजा लगाना ज्यादा मुश्किल नहीं कि पत्नी अनुष्का शर्मा और परिवार को किंग कोहली की इस सेंचुरी से कितनी खुशी हुई होगी. क्योंकि आईपीएल में कोहली ने 4 साल बाद शतक जो लगाया है. इस मौके पर विराट की पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर पति के लिए खास बात लिखी.
अनुष्का ने बताया विराट को ‘पटाखा’
अनुष्का ने अपने इमोशन को जाहिर करने के लिए कुछ इमोट्स का सहारा लिया. उन्होंने लिखा,”क्या कमाल की पारी है.” अनुष्का ने इस पोस्ट में बारूद और हार्ट के इमोजी भी लगाए. आरसीबी के लिए प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए हैदराबाद के खिलाफ मैच हर हाल में जीतना जरूरी था. 187 रन का टारगेट आसान नहीं था. गेंद विकेट पर ग्रिप कर रही थी. लेकिन, विराट बड़े मैच के खिलाड़ी हैं और हर बार इस तरह के मुकाबलों में निखरकर आते हैं और हैदराबाद के खिलाफ भी ऐसा ही हुआ.

कोहली के तूफान में उड़े सनराइजर्स, क्लासेन की क्लासिक पारी बेकार, प्लेऑफ के नजदीक आरसीबी
कोहली ने अपने कप्तान फाफ डुप्लेसी के साथ पहले विकेट के लिए ही 172 रन जोड़ डाले. इसके बाद जीत महज औपचारिता भर ही थी. कोहली ने छ्क्के से अपना शतक पूरा किया. फाफ डुप्लेसी ने भी 47 गेंद में 71 रन की तूफानी पारी खेली और आरसीबी 8 विकेट से मैच जीत गई. इस जीत के साथ ही आऱसीबी पॉइंट्स टेबल में 13 मैच में 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर आ गई.
.
Tags: Anushka sharma, Faf du Plessis, IPL 2023, RCB vs SRH, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 06:25 IST









