स्कूल से घर लौट रही 7वीं की छात्र को अगवा कर रेप, हाईवे किनारे फेंक फरार हुआ आरोपी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

स्कूल से घर लौट रही छात्रा का बाइक सवार अज्ञात युवक ने अपहरण कर लिया
छात्रा को अगवा कर साहनपुर गांव के बाहर नवनिर्मित श्मशान घाट में ले जाकर रेप किया

कौशाम्बी. यूपी के कौशांबी जिले में कक्षा सात की छात्रा से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि स्कूल से घर लौट रही छात्रा को बीएसपी कार्यालय के पास से बाइक सवार अज्ञात युवक ने अपहरण कर लिया. वह छात्रा को अगवा कर साहनपुर गांव के बाहर नवनिर्मित श्मशान घाट में ले जाकर जबरन रेप किया. छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाने के बाद आरोपी उसे हाईवे किनारे फेंक कर फरार हो गया.

सड़क किनारे बदहवास हालत में छात्रा को देखने के बाद राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस दी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस के साथ एएसपी समर बहादुर ने घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने छात्रा को उपचार के लिए जिला अस्पताल में एडमिट कराया. घटना मंझनपुर कोतवाली इलाके की है. वहीं पीड़ित छात्रा ने अपने साथ हुई दरिंदगी की दास्तान परिजनों को सुनाई तो उनके होश उड़ गए. छात्रा के पिता ने इस मामले में अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ स्कूल से लौटते वक्त बेटी को अगवा कर श्मशान घाट में ले जाकर रेप करने के बाद डरा धमका कर सड़क किनारे फेकने की तहरीर पुलिस को दी है.

पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ केस
पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत अपहरण के बाद रेप की धाराओं में अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. एएसपी समर बहादुर ने बताया कि मंझनपुर कोतवाली इलाके में गुरुवार की दोपहर स्कूल से घर लौट रही कक्षा 7 की छात्रा को बाइक सवार अज्ञात व्यक्ति घर छोड़ने के बहाने बैठाकर अपने साथ एक नवनिर्मित श्मशान घाट में ले गया और उसके साथ रेप कर सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया. परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है. जांच बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Tags: Kaushambi crime news, Kaushambi news, UP latest news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें