
रिपोर्ट: आदित्य कुमार
नोएडा. उत्तर प्रदेश के स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की नोएडा यूनिट ने रणजी प्लेयर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. ये तीनो फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज चला रहे थे और हवाला के कारोबार में लिप्त थे. उनकी पहचान मोहम्मद शोएब मूलतः कानपुर निवासी, अभिषेक श्रीवास्तव निवासी मिर्जापुर, आशुतोष बोरा निवासी गुरुग्राम के रूप में हुई है.
यूपी एसटीएफ में नोएडा यूनिट के डिप्टी एसपी राजकुमार कि कुछ माह पहले एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि नोएडा में फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज चलाया जा रहा है. जिससे सरकार को नुकसान हो रहा है. राजकुमार बताते हैं कि ये तीनो आरोपित इंटरनेशनल कॉल को फर्जी तरीके से लोकल में बदलकर सरकार को नुकसान करा रहे थे. जांच में यह भी पता चला है कि आशुतोष बोरा (35 वर्ष) झारखंड से रणजी ट्रॉफी अंडर 19 और अंडर 23 खेल चुका है, आईपीएल और रणजी ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन नहीं करने के बाद दूसरों को रणजी आईपीएल में खिलवाने के नाम पर ठगी करने लगा था. इस मामले में एक बार वो साल 2021 में मुंबई से जेल भी जा चुका है.
आपके शहर से (नोएडा)
हवाला और फिरौती में थे शामिल
राजकुमार बताते हैं कि जेल में आशुतोष बोरा की पहचान सोनू नाम के व्यक्ति से हुई थी. उससे आशुतोष ने फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज चलाना सीखा था. उसके बाद सोनू ने आशुतोष बोरा की पहचान मोहम्मद अली से कराई थी. अली दुबई में इसी तरह के अपराध में सक्रिय है. आशुतोष बोरा ने उसी से भारत में भी कनेक्ट किया था. आशुतोष श्रीवास्तव (32 वर्ष) कंप्यूटर हार्डवेयर का काम करता है, उसने पूरे सेटअप में मदद की थी. इनका आफिस सेक्टर 132 में है, उसका केअर टेकर मोहमद शोएब कर रहा था. इस फर्जी एक्सचेंज से सरकारी खजाने को तो नुकसान हो ही रहा था ये फिरौती मांगने का काम कर रहे थे.
.
Tags: Extortion, Noida news, Noida Police, Up crime news, UP news, UP STF
FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 06:13 IST









