सच्चिदानन्द/पटना. बिहार बोर्ड के सभी प्लस टू और कॉलेजों में 11वीं में एडमिशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है. स्टूडेंट्स बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट www.ofssbihar.in पर जाकर 26 मई तक आवेदन फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं.
स्टूडेंट्स एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय, न्यूनतम 10 और अधिकतम 20 शिक्षण संस्थानों का चयन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों को 350 रूपए जमा करना होगा, जिसमें 150 रुपए का आवेदन शुल्क और 200 रुपए का महाविद्यालय/विद्यालय शुल्क शामिल है. आपको बता दें कि आवेदन में यूनिक आईडी डालते ही फॉर्म खुद ही भरा जायेगा, क्योंकि उसमें सारी जानकारी शामिल होती है. इससे विद्यार्थियों को सुविधा होगी. फॉर्म भरने से पहले आधिकरिक वेबसाईट से कॉमन प्रॉस्पेक्टस जरुर डाउनलोड कर अच्छे से पढ़ लें.
यूनिक आइडी डालते ही अपने आप भर जाएगा फॉर्म
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक परीक्षा में सफल स्टूडेंट्स को यूनिक आईडीदिया है. स्टूडेंट्स का डाटा यूनिक आईडीसे ही प्रदर्शित हो जाएगा. फोटो अपलोड और मार्क्स डालने की भी जरूरत नहीं होगी. यदि यूनिक आईडीसे ऑनलाइन डाटा प्रदर्शित नहीं होता है, तो ऐसी स्थिति में स्टूडेंट्स को परीक्षा पास करने का वर्ष, रोल कोड, रोल नंबर और जन्म तिथि अंकित करना होगा.
आपके शहर से (पटना)

आप भी रहें सतर्क! युवक ने ऑर्डर किया ड्रोन कैमरा…पैकेट से निकली पानी की बोतल, Video

Bihar Teacher Niyamawali 2023: नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली का किया विरोध | TOP News | Hindi News

Patna News : बाबा धीरेंद्र शास्त्री को बेहद पसंद है यह भोजपुरी गीत, कलाकारों से सुना 15 बार, आपने कभी सुना है यह बधाई गीत

Bihar Crime News : बदनाम रिश्ते के लिए ‘बलमा’ की बलि! | Crime News | Tafteesh | TOP News

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पर मुंगेर कोर्ट में क्यों दायर हुआ नालसी वाद, जानिए इसके पीछे की वजह

OMG! दूल्हे की एक गलती पड़ी भारी, बारात निकलने की जगह पहुंचा हवालात, जानिए क्या है मामला

कभी साइकिलिंग के लिए हुए पिटाई! अब थाईलैंड में एशियन ट्रैक साइकलिंग चैंपियनशिप में भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व

Under-16 cricket : कांटे की टक्कर के बीच पूर्वी चम्पारण ने पश्चिमी चम्पारण को 13 रन से हराया, कल इस टीम से होगा मुकाबला

Job alert : 10वीं और ITI वालों के लिए सुनहरा अवसर! 30 मई को आए यहां, जानें पद और सैलरी

बाइक पर पति के साथ आ रही थी पत्नी, बीच रास्ते में हुआ कुछ ऐसा कि रेत दिया पति का गला, जानें वजह
वहीं, समिति ने कहा है कि बिहार बोर्ड के अलावा 10 वीं या समकक्ष परीक्षा किसी अन्य बोर्ड से पास हैं, तो उन स्टूडेंट्स को अंक और अन्य विवरणी पहले से तैयार रखनी होगी. इन स्टूडेंट्स को स्कैन किया हुआ फोटो और अन्य डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी को अपलोड करना होगा.
इन बातों का रखें ख्याल
विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करते समय अपना मोबाईल नंबर और ई-मेल आईडी अनिवार्य रूप से देना होगा. विद्यार्थी अपना आधार नंबर यदि हो तो उसे अवश्य दर्ज करेंगे. आधार नहीं होने की स्थिति में इस संबंध में उन्हें घोषणा पत्र देना होगा. ऑनलाइन आवेदन करने के बाद विद्यार्थियों द्वारा दिए गए मोबाईल नंबर पर OTP भेजा जाएगा.
साथ ही विद्यार्थियों को आवेदन करने के बाद मोबाईल और ई-मेल के माध्यम से आगे की सूचना दी जाएगी. ऑनलाइन आवेदन के बाद पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. इसके बाद विद्यार्थी को किस संस्थान में कब और किस तिथि को नामांकन के लिए जाना है, इसकी भी जानकारी मोबाईल और ई-मेल के माध्यम से दी जायेगी.
यह है सीट की स्थिति
आपको बता दें कि इंटर में सबसे ज्यादा आर्ट्स में 1017692 सीटें उपलब्ध है. वहीं, साइंस स्ट्रीम में 9,80,569 और वाणिज्य संकाय में 228797 सीट एडमिशन के लिए उपलब्ध है. वहीं, कृषि संकाय में भी 1560 और वोकेशनल कोर्स में कुल 7044 सीटें उपलब्ध हैं.
.
Tags: Bihar News in hindi, PATNA NEWS
FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 21:47 IST









