
Baba Vanga Predictions 2023: बुल्गारियन निवासी बाबा वेंगा दुनिया भर में अपने भविष्यवाणियों के लिए काफी मशहूर हैं. साल 2011 में जन्मी वेंगा की मौत 1996 में हो गई थी, जबकि उनकी दोनों आँखों रोशनी 12 साल के उम्र में ही चली गई थी. लेकिन उन्होंने मरने से पहले 5079 तक के लिए भविष्यवाणियां कर चुकी थी. साल 2023 के लिए उन्होंने कई भविष्यवाणियां की थीं, जिनमे कई तो सच साबित हो गईं है, लेकिन अभी कई शेष हैं. आईये देखते हैं उनकी इस साल के लिए किये गए सभी भविष्यवाणियां, कितनी सच हुई और कितनी बाकी रह गईं हैं.
2023 की बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां
- बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में बताया है कि इस साल यानी 2023 में थर्ड वर्ल्ड वॉर होगी. संभावना है कि इसमें एटम बम का इस्तेमाल भी होगा. धरती पर तबाही मचेगी. साल 2023 में एक बड़ी खगोलीय घटना घटेगी. पृथ्वी की कक्षा में परिवर्तन होगा. इसकी वजह से दुनिया के नेचर में बदलाव देखने को मिलेगा. इसके गंभीर नतीजे धरती को भुगतने होंगे.
- कोई बड़ा देश जैविक हथियारों से हमला करेगा. इससे हजारों की संख्या में लोगों की मौत होगी. इसके अलावा बाबा वेंगा ने 2023 को अंधकारमय और त्रासदी वाला साल बताया है. बाबा ने इस साल भयानक युद्ध और सोलर सुनामी आने की भी आशंका जताई है.
- 2023 में कुछ अजीबोगरीब वैज्ञानिक अविष्कार हो सकते हैं. इसकी वजह से प्राकृतिक रूप से बच्चे पैदा करने के तरीके खत्म हो जाएंगे. इन अविष्कारों से बच्चे लैब में पैदा होंगे और रंग और जेंडर का फैसला भी माता-पिता कर सकेंगे.
- बाबा वेंगी की भविष्यवाणी में कहा गया है कि पृथ्वी पर किसी और ग्रह से आये शक्तियों का अटैक हो सकता है. जिसमें लाखों लोग मारे जायेंगे. इसे एलियन का हमला बताया जा रहा है जिसमें काफी धन-जन की हानि हो सकती है. भारत के लिए बेमौसम बरसात होने की भी भविष्यवाणी की गई है.
- इस साल दुनिया के कई हिस्सों में भयंकर तूफान आ सकता है. उन्होंने सौर तूफ़ान आने की भी आशंका जताई है जिसका मतलब है सूर्य से निकलने वाली ऊर्जा का विस्फोट है. इस विस्फोट से कई खतरनाक रेडिएशन पृथ्वी पर पड़ेंगे. जो जनजीवन के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं. यह तूफ़ान भयंकर विनाश का कारण बन सकता है.
- बाबा वेंगी की भविष्यवाणी के अनुसार, बिजली संयंत्र में भी विस्फोट हो सकता है जिसके जहरीले बादल पूरी दुनिया में फैल सकते हैं. इसकी वजह से एशिया के पूरे महाद्वीप को घने अंधेरे में चले जाएंगे. इसकी वजह से लाखों लोग गंभीर बीमारी की चपेट में भी आ सकते हैं. इससे एक भयावह स्थिति खड़ी हो सकती है.
- बाबा वेंगा ने साल 2023 में एशिया महाद्वीप के किसी न्यूक्लियर पावर प्लांट में धमाका होने की बात कही है जिसका असर भारत पर भी पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें- CM बनना चाहते थे, पार्टी के बड़े ऑफर को ठुकरा अचानक नरम कैसे पड़े शिवकुमार, पढ़ें Inside Story
ये सभी भविष्यवाणियां सच हो चुकीं हैं
भारत के लिए बेमौसम बरसात, जैसा की हमने देखा अप्रैल में जमकर बारिश हुई, सच हो चुकी है. बाबा वेंगा ने सौर तूफ़ान की भविष्यवाणी भी सच साबित हो चुकी है. वैज्ञानिकों ने सूरज में पृथ्वी से 20 गुणा छेद खोजा है, जिससे निकलने वाले सौर विकिरण साफ़ तौर धरती को प्रभावित किया है.
तुर्की में महाविनाशकारी भूकंप की बाबा वेंगा की भविष्यवाणी भी सच हो चुकी, इस साल फरवरी में आए भूकंप में तुर्की में करीब 50 हजार से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई है. इन घटनाओं से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां सच साबित हो रही हैं.
.
Tags: Predictions, World news in hindi
FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 05:23 IST









