शुक्रवार को दान करें ये 7 चीजें, इन उपायों से मां लक्ष्मी होंगी बेहद प्रसन्न, घर में होगी धन की बरसात

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

शुक्रवार के दिन विधि विधान से करें मां लक्ष्मी की पूजा
शुक्रवार व्रत से बेहद प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी

Shukrawar Ke Upay: हिंदू धर्म में प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित है. इसी तरह शुक्रवार का दिन को माता लक्ष्मी को समर्पित माना गया है. ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त शुक्रवार के दिन श्रद्धा और भक्ति से माता लक्ष्मी की आराधना करता है उससे मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती हैं. मां लक्ष्मी अपने भक्तों पर हमेशा कृपा बनाए रखती हैं. हिंदू धर्म की पौराणिक मान्यताओं के अनुसार माता लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है. इनकी कृपा से व्यक्ति के जीवन में धन, वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है. मान्यता है कि जिन लोगों पर माता लक्ष्मी की कृपा रहती है उन्हें जीवन में कभी भी आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता. जो भी भक्त शुक्रवार को विधि विधान से माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. आइए आज हम आपको माता लक्ष्मी की पूजा के उपाय बताते हैं.

1.मां लक्ष्मी का व्रत रखें: भोपाल निवासी ज्योतिषाचार्य विनोद सोनी पोद्दार के मुताबिक पौराणिक मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी का व्रत करने से भक्तों पर उनकी कृपा प्राप्त होती है. उनकी पूजा आराधना करने से माता लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है. इस दिन सुबह और शाम विधि विधान से माता लक्ष्मी की पूजा अवश्य करनी चाहिए.

2.माता लक्ष्मी को उनकी पसंदीदा चीजें चढाएं: शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को कमलगट्टा, कमल का फूल, लाल गुलाब और सफेद मिठाई या खीर अर्पित करना चाहिए. इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्तों को धन-संपदा में वृद्धि का आशीर्वाद देती हैं.

ये भी पढ़ें- हर माह मनाई जाती है मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, संतान सुख के लिए की जाती है विशेष पूजा, ये हैं इसके 3 प्रमुख महत्व

3.लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ करें: शुक्रवार के दिन लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ करने से धन की प्राप्ति होती है. अगर आपके पास भी धन का अभाव है और आपकी आर्थिक परिस्थिति खराब है तो शुक्रवार के दिन लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें. मान्यता है कि मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इंद्र देव ने लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ किया था. प्रत्येक शुक्रवार को सभी भक्तों को लक्ष्मी स्त्रोत का पास जरूर करना चाहिए.

4.श्री यंत्र की पूजा करें: शुक्रवार के दिन विधि विधान से श्रीयंत्र की पूजा करना चाहिए. इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. शुक्रवार के दिन श्री यंत्र और माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करें उसके बाद श्री सूक्त का पाठ करें. इससे धन संकट दूर होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

ये भी पढ़ें- धरती पर अभी भी मौजूद है स्वर्ग से आया चमत्कारिक पौधा, पृथ्वी के लिए है वरदान, घर में कराता है धन वर्षा

5.ये चीजें दान करें: कुंडली में शुक्र को प्रबल करने के लिए इस दिन सफेद वस्त्र पहनें, इत्र लगाएं, साफ-सफाई रखें और महिलाओं का सम्मान करें. साथ ही इस दिन सफेद वस्त्र, चावल, घी, कपूर, चीनी, श्रृंगार सामग्री, दही आदी का दान करना भी बेहद लाभकारी माना जाता है.

Tags: Astrology, Dharma Aastha

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें