
हाइलाइट्स
वॉट्सऐप ने चैट लॉक फीचर रोल आउट किया है.
प्राइवेट मैसेजेस को डबल प्रोटेक्ट करने की सुविधा देता है चैट लॉक.
चैट लॉक फीचर में एक बड़ा लूपहोल सामने आया है.
नई दिल्ली। वॉट्सऐप ने बीते दिनों चैट लॉक फीचर रोल आउट किया. ये फीचर वॉट्सऐप यूजर्स को सुविधा देता है कि वो अपने प्राइवेट मैसेजेस को डबल प्रोटेक्शन देने के लिए उसे पासवर्ड से प्रोटेक्ट कर सकते हैं. इस फीचर के एक्टिवेट होने का फायदा ये है कि आपका फोन किसी और के हाथ में रहने पर भी आपको डर नहीं होगा कि कोई और आपके मैसेजस पढ़ सकता है.
जिस तरह किसी मैसेज को आर्काइव करने के बाद आर्काइव हुए मैसेजेस एक अलग फोल्डर में लिस्ट हो जाते हैं. उसी तरह किसी मैसेज को चैट लॉक से प्रोटेक्ट करने पर वो एक अलग फोल्डर में लिस्ट हो जाते हैं. ये फोल्डर आर्काइव फोल्डर के ऊपर रहता है, पर आर्काइव की तरह वॉट्सऐप खोलते ही टॉप पर दिखता नहीं है. इसके लिए आपको चैट लिस्ट को हल्का सा स्वाइप डाउन करना होता है. इस फोल्डर के मैसेज का नोटिफिकेशन भी नहीं आता है.
इस फोल्डर को खोलने के लिए आपको पासवर्ड, पैटर्न या बायोमेट्रिक का इस्तेमाल करना होगा. अब लूपहोल यही है कि अगर वॉट्सऐप इस्तेमाल करते हुए आपसे ये फोल्डर खुला रह गया और तब किसी के हाथ में आपका फोन गया तो सामने वाला आपके मैसेज पढ़ सकता है.
इससे बचने के लिए क्या करना होगा?
इससे बचने के लिए आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपका प्राइवेट चैट या फिर लॉक्ड मैसेज फोल्डर खुला न रह गया हो. मतलब वॉट्सऐप बंद करते वक्त आपको चैट से बाहर निकलने के लिए बैक का बटन दबाने के बाद फोल्डर से बाहर निकलने के लिए भी एक बार बैक का बटन दबाना होगा. क्योंकि अगर फोल्डर खुला रह गया तो उसमें मौजूद कोई भी चैट खोला जा सकता है.
वैसे आपके वॉट्सऐप से किसी को क्या ही काम. तो जब तक चैट लॉक का फीचर लूप होल मुक्त नहीं होता, तब तक के लिए आप अपने वॉट्सऐप को ही पासवर्ड प्रोटक्ट करके रख सकते हैं. इससे कोई आपके वॉट्सऐप को ही एक्सेस नहीं कर पाएगा.
.
Tags: Data Privacy, Privacy issue, Tech News in hindi, Whatsapp, WhatsApp Features
FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 11:50 IST









