
मुंबई. टीवी की दुनिया में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma) ऐसा शो है, जो लंबे समय से लोगों का मनोरंजन कर रहा है. हर दर्शक वर्ग इसे देखना पसंद करता है. लेकिन पिछले कुछ समय से यह कंटेंट से ज्यादा शो के कलाकारों की वजह से चर्चा का विषय बना हुआ है. तारक मेहता यानी शैलेष लोढ़ा के फीस विवाद के बाद इन दिनों शो में रोशन सोढ़ी (Roshan Sodhi) का किरदार निभाने वाले जेनिफर मिस्त्री (Jennifer Mistry) चर्चा में हैं. जेनिफर ने शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. जेनिफर के इस आरोप के बाद अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. इस बीच इंस्टाग्राम पर जेनिफर ने एक नया वीडियो पोस्ट किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
जेनिफर ने सोशल अकांउट पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वे शिव मंत्र कहती दिख रही हैं. उन्होंने इस वीडियो के साथ लंबा चौड़ा कैप्शन दिया और शिव से गुहार की. उन्होंने लिखा, ‘हे शिवा मुझे यह वर दें कि मैं शुभ कर्मों को करने से कभी भी पीछे न हटूं. जब मैं युद्ध करने जाऊं तो शत्रु से न डरूं और युद्ध में अपनी जीत पक्की करूं. मैं अपने मन को यह सिखा सकूं कि वह इस बात का लालच करे कि आपके गुणों का बखान करती रहूं. जब अन्तिम समय आए तो मैं रणक्षेत्र में युद्ध करते हुए मरूं.’
लोगों ने नाम दिया ‘TMKOC Politics’
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ दर्शकों के बीच खास जगह लगता है लेकिन स्टारकास्ट के सामने आ रहे विवाद शो की छवि खराब कर रहे हैं. दर्शक इसे ‘TMKOC politics’ का नाम दे रहे हैं. जेनिफर के इस वीडियो पर एक फैन ने लिखा, ‘इतनी एक्टिंग शो में भी कर लेती.’, एक ने लिखा, ‘असित मोदी को जेल में डाल दो बहन.’ वहीं, एक का कहना था, ‘अब तो चम्पक चाचा ही इस मामले में कुछ कर सकते हैं.’ कुछ फैंस ने जेठा लाल की जिफ इमेज भी उनकी पोस्ट पर शेयर कीं. एक यूजर का कहना था, ‘असली नाटक तो तुम लोगों की असल जिंदगी में चल रहा है.’
.
Tags: Entertainment news., Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 10:51 IST









