
रिपोर्ट- विशाल झा
गाजियाबाद. दिव्यांगों के धोनी कहे जाने वाले खिलाड़ी राजा बाबू ने एक बार फिर गाजियाबाद का मान बढ़ाया है. भारत-बांग्लादेश व्हीलचेयर T20 क्रिकेट सीरीज के त्रिकोणीय मैच में बांग्लादेश को भारतीय टीम ने हरा दिया. इस टीम का हिस्सा गाजियाबाद के राजा बाबू भी रहे. राजा बाबू ने बैटिंग और फील्डिंग की योगदान से टीम को जीत दिलाने में मदद दिलवाई. जिले में प्रशासनिक अधिकारियों से भी खिलाड़ी राजा बाबू को सराहना मिल रही है.
भारत बनाम बांग्लादेश का यह मैच कोलकाता में खेला गया था. जिसमें भारतीय टीम को बड़ी जीत हासिल हुई. राजा बाबू ने News 18 Local को बताया कि भारतीय टीम ने फील्डिंग और बॉलिंग में काफी ध्यान दिया था. जिसके कारण बांग्लादेश की टीम हमारे विरुद्ध एक बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पा रही थी.
दमदार बैटिंग के दम पर राजा बाबू ने बनाई पहचान
2015 में आयोजित उत्तराखंड दे दिया क्रिकेट टूर्नामेंट में राजा बाबू को बेस्ट प्लेयर का अवार्ड मिला था. दिव्यांग उत्तर प्रदेश टीम की कप्तानी भी राजा बाबू संभाल चुके हैं.2017 में राष्ट्रीय स्तर पर खेले गए हौसलों की उड़ान मैच में 20 बॉल में 67 रन की तूफानी पारी खेलकर राजा बाबू ने दिल्ली की टीम को हराया था. इसके अलावा राजा बाबू का व्हील चेयर से ही हेलीकॉप्टर शॉट काफी मशहूर है.
बतौर फिनिशर हुआ था टीम में चयन
भारतीय टीम में एक फिनिशर के तौर पर चयन हुआ था. आखिरी मैच में राजा बाबू को मैच को पलटने का मौका मिला था जिसमें राजा बाबू ने 17 रन बनाए थे और 2 छक्के मारे थे. राजा बताते हैं उनके मित्र उमेश कौशिक को टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का खिताब मिला क्योंकि तीनों ही बार बांग्लादेश की टीम ऑल आउट हो गई थी. गाजियाबाद के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने भी राजा बाबू को सम्मानित किया.राजा बाबू ने आम जनता से अपील की है कि दिव्यांग को आगे बढ़ाएं. क्योंकि एक दिव्यांग में कई काबिलियत छिपी होती है जिसको सिर्फ एक दिशा देने की देरी होती है.
.
Tags: BCCI Cricket, Cricket news, Ghaziabad News, Ghaziabad News Today, UP Divyang Morcha, UP news
FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 10:52 IST









