Ranchi News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 दिनों के दौरे पर आ रही हैं झारखंड, IIIT के कन्वोकेशन में लेंगी भाग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिखा श्रेया/रांची. झारखंड की राजधानी रांची में मई के अंतिम सप्ताह में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू आने वाली है.राष्ट्रपति रांची के नामकुम में स्थित इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के दूसरे कन्वोकेशन में भाग लेगी. राष्ट्रपति के स्वागत की तैयारियां जोरों शोर से चल रही है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. वही डीसी से लेकर अन्य जिला पदाधिकारी भी इंस्टिट्यूट का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं.

ट्रिपल आईटी के असिस्टेंट प्रोफेसर संतोष कुमार ने News18 Local को बताया 25 मई को हमारा दूसरा कन्वोकेशन है. यह कन्वोकेशन जून में प्रस्तावित था.  राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए इसे 25 मई को रखा गया है. इस कन्वोकेशन में राष्ट्रपति चीफ गेस्ट होगी. इसके अलावा कार्यक्रम में बीटेक व एमटेक 2019-23 के 120 विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी.

कितने विद्यार्थियों को मिलेगा पदक
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों बच्चों को गोल्ड मेडल व सिल्वर मेडल दिए जाएंगे. गोल्ड मेडल कंप्यूटर साइंस एंड इलेक्ट्रॉनिक ब्रांच के रैंक वन, इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग ब्रांच के रैंक वन,एमटेक कंप्यूटर साइंस एंड इलेक्ट्रॉनिक ब्रांच के रैंक वन व एमटेक इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग ब्रांच के रैंक वन को मिलेगा. सिल्वर मेडल सीएससी व ईसीई ब्रांच के रैंक 2 होल्डर को मिलेगा. इसके अलावा बेस्ट गर्ल स्टूडेंट मेडल और इंस्टिट्यूट मेडल भी दिया जाएगा व एक स्टूडेंट शील्ड भी दिया जाएगा. इस कार्यक्रम में कई अतिथि शामिल होंगे जैसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ,राज्यपाल राधाकृष्णन, इंस्टीट्यूट के रजिस्ट्रार ,प्रोफेसर, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ,चेयर पर्सन ,डायरेक्टर व सीनेट मेंबर्स.

24 को आएगी राष्ट्रपति झारखंड
राष्ट्रपति के कार्यक्रम की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राष्ट्रपति सबसे पहले 24 मई को देवघर आएंगी और वहां पूजा-अर्चना करेंगी. इसके बाद में रांची आएगी और हाईकोर्ट के नए भवन का उद्घाटन करेगी.  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के बीच तैयारियों को लेकर वर्चुअल बैठक भी हुई हैं. इसके बाद 25 मई को ट्रिपल आईटी के दूसरे कन्वोकेशन में भाग लेगी व 26 मई को वापस दिल्ली के लिए रवाना होगी.

.

FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 10:24 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें