हिंदू लड़कों के साथ घूम रही हो, शर्म नहीं आती… यह कहकर हिजाब पहनी तीन युवतियों के साथ बीच बाजार बदसलूकी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

भगत सिंह मार्केट में दोबारा मुस्लिम युवतियों के साथ बदतमीजी की गई
5 दिन पहले भी युवतियों के हिजाब खींचकर उनके साथ बदतमीजी की गई थी
साथ ही कहा गया कि हिंदुओं से दोस्ती करोगी तो अंजाम बुरा होगा

मेरठ. मेरठ के भगत सिंह मार्केट में दोबारा मुस्लिम युवतियों के साथ बदतमीजी की गई. युवतियों को ‘हिंदू लड़के के साथ घूमोगी, शर्म नहीं आती’ कहकर धमकाया गया. साथ ही कहा गया कि हिंदुओं से दोस्ती करोगी तो अंजाम बुरा होगा. बता दें कि लगभग 5 दिन पहले भी भगत सिंह मार्केट के चेयरमैन वाली गली में युवतियों के हिजाब खींचकर उनके साथ बदतमीजी की गई थी. दोबारा उसी बाजार में युवतियों के साथ अभद्रता कर उन्हें डराया और धमकाया गया. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बाजार में खड़े कुछ लोग युवतियों को डराते-धमकाते दिखाई पड़ रहे हैं.

दिनदहाड़े अराजक तत्वों की गुंडई का जो नया वीडियो सामने आया है, वो 14 मई का बताया जा रहा है. वीडियो भगत सिंह मार्केट के एंट्रेस का है. जिसमें 3 मुस्लिम युवतियां हिजाब पहने हैं. युवतियों के साथ एक लड़का भी है. बाजार में बाहर खड़े कुछ लड़के इन तीनों युवतियों और उनके साथ घूम रहे हिंदू लड़के का वीडियो बनाना शुरू कर देते हैं. ये लड़के मुस्लिम युवतियों के पास आकर कहते हैं कि ‘नाम बताओ तुम अपना.. अपने मां, पिता का नाम बताओ. ये जो तुम्हारे साथ घूम रहा है कौन है ये… लड़के का भी नाम बताओ.’ अराजक तत्व कहते हैं कि ‘तुम्हें शर्म नहीं आती, हिंदुओं के साथ घूम रही हो, तुम्हारे यहां कोई कहने, सुनने वाला नहीं है..’ इस तरह बोलकर तीनों युवतियों को धमकाया जा रहा है.

बाजार में खड़े लड़के तीनों युवतियों से पूछताछ करते हुए उनका वीडियो बनाते हैं. युवतियां बार-बार मना करती हैं, भइया वीडियो मत बनाओ, चिल्लाती हैं ये लड़का हमारे साथ है, जानने वाला है. एक लड़की कहती है ये लड़का मेरा देवर है. इसके बावजूद लड़के वीडियो बनाते रहते हैं. वीडियो बनाते हुए हिंदू युवक को पकड़ने के लिए उसकी तरफ भागते भी हैं, लेकिन किसी तरह वो लड़का अपनी जान बचाकर वहां से भाग जाता है.

आपके शहर से (मेरठ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

मेरठ के इसी भगत सिंह मार्केट में अपने कुलिग के साथ दो मुस्लिम युवतियां शॉपिंग करने आई थीं. यहां बाजार में कुछ लोगों ने उनके हिजाब खींचकर उनसे बदतमीजी की और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. प्रकरण में पुलिस ने वीडियो के आधार पर 15 लोगों को चिन्हित किया है, लेकिन अरेस्टिंग सिर्फ 3 हुई है. पुलिस अब तक 3 लड़कों तनवीर, शानू और शान को ही पकड़ सकी है. फिलहाल पुलिस अधिकारी इस नई वीडियो की भी जांच में जुट गए हैं. वीडियो कब की है कौन लोग इस वीडियो में शामिल है और क्या इस घटना की सच्चाई है. इन तमाम बिंदुओं पर जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियों की मानें तो घटना में हकीकत पाई गई तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी.

Tags: Meerut news, UP latest news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें