
शक्ति सिंह/ कोटा. कोटा जंक्शन और डकनिया तलाव स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. यहां चल रहे पुनर्विकास कार्यों ने भी गति पकड़ ली है. कोटा और डकनिया तलाव स्टेशनों के के विकास कार्यों की समीक्षा भी निरंतर की जा रही हैं.डकनिया तलाब स्टेशन के पुनर्विकास का काम अक्टूबर 2024 तक और कोटा स्टेशन के पुनर्विकास का काम अप्रैल 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय ने बताया कि कोटा स्टेशन में गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला का कार्य पूर्ण होचुका है. इसके साथ ही अन्य कार्य भी पूरे हो चुके हैं. इनके अलावा प्रतीक्षालय का कार्य भी हो चुका है. वहीं, सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है.
मालवीय ने बताया कि कोटा रेलवे स्टेशन नई दिल्ली-मुंबई लाइन पर स्थित एक महत्वपूर्ण स्टेशन है. कोटा स्टेशन को पुनर्विकसित करने का कार्य रूपये 207.63 करोड़ की लागत से किया जा रहा है.
रोहित मालवीय वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि अन्य कार्यों के ड्रोन सर्वे हो चुका है. क्लाइंट कार्यालय का कार्य भी पूरा हो चुका है. मालवीय ने बताया कि डकनिया तलाव स्टेशनों को पुनर्विकसित करते समय स्टेशन डिजाइन के मानक तत्वों को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा रहा है.









