PBKS vs DC: पंजाब किंग्‍स की किस्‍मत का फैसला आज, एक चूक और खेल खत्‍म! यूं टॉप-2 में भी पहुंच सकते हैं शिखर धवन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. आईपीएल 2023 में जैसे-जैसे प्‍लेऑफ शुरू होने की तारीख नजदीक आ रही है, टॉप-4 में जगह बनाने को लेकर रेस भी तेज हो गई है. लखनऊ से हारकर मुंबई की टॉप-2 में जगह बनाने की उम्‍मीदों पर पानी फिर गया है. लीग स्‍तर पर अब केवल सात मैचों का आयोजन होना बाकी रह गया है. यह सात मुकाबले इस बात का निर्णय करेंगे कि कौन सी तीन टीमें गुजरात टाइटंस के साथ प्‍लेऑफ में अपनी जगह बनाती हैं. इंडियन प्रीमियर लीग में आज पंजाब किंग्‍स का मुकाबला दिल्‍ली कैपिटल्‍स से है. दिल्‍ली पहले ही प्‍लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है. वहीं, शिखर धवन की कप्‍तानी वाली पंजाब की स्थिति टूर्नामेंट में इस वक्‍त करो-मरो जैसी है.

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में जब आज पंजाब किंग्‍स दिल्‍ली कैपिटल्‍स का सामना करने उतरेगी तो उन्‍हें हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. यहां से हार शिखर धवन एंड कंपनी के  टॉप-4 में जगह बनाने के मनसूबों पर पानी फेर सकती है. प्‍वाइंट्स टेबल पर नजर डालें तो इस वक्‍त पंजाब किंग्‍स आठवें स्‍थान पर है. रैंकिंग को देखकर ऐसा जरूर लग रहा होगा कि पंजाब का सफर टूनार्मेंट में खत्‍म हो चुका है लेकिन यह सच नहीं है. सच्‍चाई तो यह है कि पंजाब के पास फिलहाल टॉप-2 में जगह बनाने का भी मौका है.

LSG से हार को भूल ना पाएंगे मुंबई इंडियंस के कप्‍तान, QF-1 खेलने का सपना टूटा! टॉप-4 के भी लाले, ऐसे मिलेगी जगह

पंजाब किंग्‍स ने अबतक खेले 12 आईपीएल मैचों में छह जीत दर्ज की है और इतने ही मैचों में उन्‍हें शिकस्‍त झेलनी पड़ी है. अगर बाकी बचे दो मैच यह टीम जीत लेती है तो उनके पास आठ जीत के साथ 16 अंक हो जाएंगे. 16 अंक अपने नाम कर पंजाब प्‍लेऑफ में पहुंचने की अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर सकती है. हालांकि शिखर धवन की टीम की नेगेटिव रन रेट उनकी सबसे बड़ी परेशानी है. उनकी रन रेट -0.268 है. मुंबई को छोड़कर प्‍लेऑफ की दौड़ में मौजूद चेन्‍नई, लखनऊ और बैंगलोर सभी पॉजिटिव रन रेट के साथ आगे बढ़ रहे हैं. ये सभी टीमों अपने 13 मैच खेल चुकी हैं. वहीं, पंजाब अभी 12 मैच ही खेल पाया है. आज दिल्‍ली के खिलाफ मुकाबले के बाद धवन एंड कंपनी को 19 मई को राजस्‍थान रॉयल्‍स के खिलाफ मैदान पर उतरना है.

पंजाब किंग्‍स को ना सिर्फ दिल्‍ली और राजस्‍थान को अपने बाकी बचे मैचों में हराना है बल्कि उन्‍हें अपनी रन रेट में भी सुधार करना होगा. अगर वो ऐसा करने में सफल रहते हैं तो निश्चित तौर पर टॉप-4 में अपनी जगह बना लेंगे. इन दो मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन कर पंजाब टॉप-2 में जगह बनाने की दावेदारी भी पेश कर सकती है.

Tags: Delhi Capitals, IPL 2023, IPL Playoff, Punjab Kings, Shikhar dhawan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें